बांग्लादेश को आखिरकार अपना नया नेता मिल गया है। BNP नेता तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। गौरतलब है कि सोमवार को अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
Tarique Rahman Shafiqur Rahman Meeting: BNP अध्यक्ष तारिक रहमान ने जमात-ए-इस्लामी के चीफ शफीकुर रहमान से मुलाकात की है। इस दौरान, दोनों ने राष्ट्र हित के मुद्दों पर एक-दूसरे का साथ देने और बांग्लादेश को आगे बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत की है।
बांग्लादेश में अनिश्चितता के बाद अब राजनीतिक स्थिरता आने की संभावना नजर आ रही है। चुनावों में बीएनपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर है। भारत समेत 13 देशों को न्योता दिया गया है। अब सवाल ये है कि क्या पीएम मोदी शपथ ग्रहण में जाएंगे?
बांग्लादेश संसदीय चुनाव में ठाकुरगंज-3 से बीएनपी की सीट पर सांसद चुने गए जहीदुर रहमान ने हिंदुओं के वोट और समर्थन का आभार व्यक्त किया है। वहीं पंचगढ़-2 से बीएनपी सांसद फरहाद हुसैन आजाद ने भी हिंदुओं को निडर रहने को कहा है।
बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में बीएनपी की भारी जीत के बाद अब तारिक रहमान के शपथग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। मगर इसमें विदेशी नेताओं को भी बुलाए जाने की तैयारी है।
बांग्लादेश में 13वें ससंदीय चुनाव परिणाम आने के बाद एक बार फिर हिंसा का दौर शुरू हो गया है। आरोप है कि बीएनपी छात्रों की इकाई ने कई विश्वविद्यालयों के कैंपस और हॉस्टल पर कब्जा करके दूसरे दलों के छात्रों को बाहर निकाल दिया है।
बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ़ पीस एंड सिक्योरिटी स्टडीज़ (BIPSS) के सीनियर फेलो शफ़क़त मुनीर ने उम्मीद जताई है कि बीएनपी की सत्ता में वापसी से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते फिर से सुधरेंगे।
Sheikh Hasina on Bangladesh Election: शेख हसीना ने बांग्लादेश चुनाव पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वोटिंग टर्नआउट के आंकड़ों की मदद से बांग्लादेश की चुनावी प्रक्रिया को फर्जी बताया और उसे प्रशासनिक हेराफेरी कहा। जानें शेख हसीना ने क्या-क्या कहा?
बांग्लादेश के आम चुनाव में तारिक रहमान की BNP की सुनामी देखने को मिली है। BNP ने 299 में से 213 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव में पाकिस्तान समर्थक जमात-ए-इस्लामी की करारी हार हुई है। अब पीएम मोदी ने भी तारिक रहमान से बात की है और उन्हें बधाई दी है।
बांग्लादेश के चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने वाली बीएनपी ने भारत के साथ संबंधों पर पहली प्रतिक्रिया दी है। बीएनपी मीडिया सेल के एक सदस्य ने भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखने की बात कही है।
बांग्लादेश से हिंदुओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। ढाका-3 से गयेश्वर चंद्र रॉय ने पहले हिंदू सांसद के रूप में जीत दर्ज की है। वह बीएनपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे, जिन्होंने जमात के उम्मीदवार शाहिनुर इस्लाम को हरा दिया है।
पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुए चुनाव का फाइनल रिजल्ट अब सामने है जिसमें जमात ए इस्लामी को करारी हार मिली है और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बड़ी जीत मिली है। बीएनपी के तारिक रहमान अब बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। जानें बीएनपी की जीत भारत के लिए क्यों राहत भरी खबर है?
बांग्लादेश और भारत की सीमा आपस में जुड़ी हुई है। इसलिए वहां की नई सरकार भारत की सुरक्षा व्यवस्था के नजरिए से काफी अहम हो सकती है। शेख हसीना की सरकार जाने के बाद बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को टार्गेट किया जा रहा है।
बांग्लादेश में जुलाई-अगस्त 2024 के आंदोलन के बाद सत्ता से बेदखल हुई पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का युग अब पूरी तरह खत्म हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की अगुवाई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बंपर जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया है।
बांग्लादेश में 299 संसदीय सीटों के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर 12 बजे तक चुनाव आयोग के अनुसार 32.88 फीसदी वोटिंग हुई है। बीएनपी के छात्र संगठन ने जमात-ए-इस्लामी पर अवैध वोट डालने का आरोप लगाया है, तो जमात ने भी वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। ढाका में हिंदुओं ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
बांग्लादेश में 12 फरवरी को चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान ने बड़ा बयान दिया है। रहमान ने बताया है कि चुनाव में जीत मिलने पर उनकी विदेश नीति कैसी होगी।
बांग्लादेश में आगामी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने 4 दशकों तक देश की राजनीति को प्रभावित किया। BNP की प्रमुख रहीं खालिदा 3 बार प्रधानमंत्री बनीं और शेख हसीना की मुख्य प्रतिद्वंद्वी रहीं। भारत से उनके रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे।
खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला पीएम थीं। वह BNP यानी एवं बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख भी थीं। बीएनपी मीडिया सेल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर उनके निधन की जानकारी दी गई।
तारिक रहमान ने लिखा कि देश वापसी के बाद ढाका की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, लोगों के चेहरे और लाखों दुआएं ऐसे पल हैं जिन्हें वह कभी भूल नहीं पाएंगे।
संपादक की पसंद