1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बॉटेनिकल गार्डन से डायरेक्ट जुड़ेगा नोएडा सेक्टर-142, कैबिनेट ने दी 11.56 किमी लंबे कॉरिडोर को दी मंजूरी- चेक डिटेल्स

बॉटेनिकल गार्डन से डायरेक्ट जुड़ेगा नोएडा सेक्टर-142, कैबिनेट ने दी 11.56 किमी लंबे कॉरिडोर को दी मंजूरी- चेक डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 14, 2026 02:12 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 02:12 pm IST

बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर 142 तक मेट्रो सर्विस शुरू होने से रोजाना हजारों लोगों को फायदा होगा, क्योंकि इस कॉरिडोर की वजह से ही बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन और दिल्ली मेट्रो सीधे-सीधे सेक्टर 148, नॉलेज पार्क 2 और परी चौक जैसी प्रमुख जगहों से जुड़ जाएगा।

dmrc, nmrc, delhi metro, noida metro, botanical garden, noida, greater noida, greater noida west, no- India TV Hindi
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ बनेगा कॉरिडोर Image Source : NMRC

कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो के एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है। नोएडा मेट्रो के सेक्टर 142 स्टेशन को दिल्ली मेट्रो के बॉटेनेकिल गार्डन मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन अभी सेक्टर 51 से ही शुरू होकर सेक्टर 142, नॉलेज पार्क 2, परी चौक से होते हुए डिपो स्टेशन तक जाती है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इस प्रोजेक्ट की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.56 किमी होगी और इसके निर्माण में लगभग 2254 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बॉटेनिकल गार्डन-सेक्टर 142 कॉरिडोर पर कुल 8 स्टेशन होंगे।

रोजाना हजारों लोगों को फायदा होगा

मौजूदा समय में बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 जाने के लिए बस, ऑटो या कैब लेनी होती है, जिसकी वजह से ये छोटी-सी यात्रा बहुत महंगी हो जाती है और काफी असुविधा भी होती है। बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर 142 तक मेट्रो सर्विस शुरू होने से रोजाना हजारों लोगों को फायदा होगा, क्योंकि इस कॉरिडोर की वजह से ही बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन और दिल्ली मेट्रो सीधे-सीधे सेक्टर 148, नॉलेज पार्क 2 और परी चौक जैसी प्रमुख जगहों से जुड़ जाएगा। इस कॉरिडोर के निर्माण में करीब 4 साल का समय लगेगा। इस कॉरिडोर का काम पूरा होने के साथ ही, नोएडा मे मेट्रो नेटवर्क की लंबाई बढ़कर 61 किमी हो जाएगी।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ बनेगा कॉरिडोर

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले और जॉब करने वाले लोगों के लिए भी ये एक बहुत अहम और जरूरी प्रोजेक्ट साबित होगा, क्‍योंकि एक्वा लाइन का ये विस्तार नोएडा के सेक्टर-142 को सीधे दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन के साथ जुड़ जाएगा। एक्वा लाइन के जुड़ने के बाद बॉटेनिकल गार्डन स्टेशन 3 अलग-अलग लाइनों को जोड़ने वाला जंक्शन स्टेशन बन जाएगा। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये कॉरिडोर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ बनाया जाएगा और इस कॉरिडोर को नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ऑपरेट करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा