1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. Bank of Baroda से ₹1 करोड़ होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानें सबकुछ

Bank of Baroda से ₹1 करोड़ होम लोन लेने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानें सबकुछ

 Written By: Sourabha Suman
 Published : Feb 12, 2026 07:57 pm IST,  Updated : Feb 12, 2026 08:45 pm IST

होम लोन लेना आपकी उम्र, मंथली इनकम, सिबिल स्कोर और मौजूदा लोन के आकलन पर निर्भर करता है। बैंक इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही लोन अप्रूव करते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन 7.20 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर उपलब्ध है।- India TV Hindi
बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन 7.20 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर उपलब्ध है। Image Source : IMAGE POSTED ON X BY @BANKOFBARODA

घर खरीदने का सपना अब आसान जरूर हुआ है, लेकिन अगर आप सैलरीड (नौकरीपेशा) हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹1 करोड़ का होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो पहले आपकी आमदनी कितनी होनी चाहिए, यह जानना बेहद जरूरी है। बैंक ऑफ बड़ौदा से इतना बड़ा लोन लेने के लिए बैंक आपकी मासिक आय, मौजूदा कर्ज, क्रेडिट स्कोर और लोन अवधि जैसे कई पहलुओं का आकलन करता है। अगर आप भी प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए ₹1 करोड़ के होम लोन के लिए कितनी सैलरी जरूरी है और किन शर्तों को पूरा करना होगा।

किस आधार पर बैंक अप्रूव करते हैं होम लोन

कोई भी बैंक किसी ग्राहक को होम लोन अप्रूव करने से पहले उसकी उम्र, मंथली इनकम, पहले से चल रही ईएमआई या कोई बकाया लोन और सिबिल स्कोर का आकलन करता है। यानी बैंक अपनी होम लोन पात्रता के मानदंड पर ग्राहक को परखता है। अगर आपका पिछला कोई लोन बकाया नहीं है और आपका सिबिल स्कोर शानदार (800 या इससे ज्यादा) है तो आपको लोन मिलने में आसानी होगी। बैंक आपको अपनी शुरुआती ब्याज दर पर लोन दे सकता है। अगर सिबिल स्कोर थोड़ा कमजोर है तो आपको महंगे ब्याज पर होम लोन लेना पड़ सकता है और यह भी हो सकता है कि लोन राशि थोड़ी कम अप्रूव हो सकती है। 

₹1 करोड़ होम लोन लेने के लिए कितनी हो मिनिमम सैलरी

होम लोन में एक फिक्स्ड मंथली इनकम का होना अनिवार्य है। अगर आपका पहले से कोई लोन नहीं चल रहा। कोई डिफॉल्टर नहीं हैं तो ऐसे में आपके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹1 करोड़ होम लोन लेना आसान हो सकता है। बशर्तें, आपकी पर्याप्त मंथली सैलरी हो। अगर आपका कोई बकाया लोन नहीं चल रहा। आपकी जन्मतिथि 12 फरवरी 1986 है।

होम लोन का कैलकुलेशन।
Image Source : BANK OF BARODAहोम लोन का कैलकुलेशन।

आपका सिबिल स्कोर 771 से ऊपर और 800 के नीचे भी है तो 7.65 प्रतिशत ब्याज दर के आधार पर कैलकुलेशन के मुताबिक, 20 साल के लिए 1 करोड़ रुपये होम लोन पाने के लिए आपकी मिनिमम सैलरी 1,25,500 रुपये जरूर होनी चाहिए। कैलकुलेशन के मुताबिक, 20 साल के लिए आपको मैक्सिमम 1,00,11,783 रुपये तक होम लोन मिल सकता है। इस लोन राशि पर आपकी मंथली किस्त 81,575 रुपये बनेगी। 

बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्याज दर 

मौजूदा समय में बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन 7.20 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर उपलब्ध है। इस दर पर उन कस्टमर्स को होम लोन ऑफर किया जाता है जिनका सिबिल स्कोर 800 या इससे अधिक रहता है। हालांकि, आखिरी फैसला बैंक का ही होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा