Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के चर्चित शो 'आप की अदालत' में बीजेपी के फायरब्रांड नेता और लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने कई विषयों पर खुलकर बात की। वहीं आप की अदालत में India Tv के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का भी उन्होंने सामना किया। इस दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे से जब ये पूछा गया कि उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री को अय्याश क्यों कहा? इस सवाल का भी निशिकांत दुबे ने 'आप की अदालत' शो में जवाब दिया।
इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने निशिकांत दुबे से कई सवाल किए, जिनके सुलझे हुए जवाब मिले। उनसे जब पूछा गया कि 'आपने देश के पहले प्रधानमंत्री के बारे में कहा कि वो अय्यास थे, गद्दार थे, आप बोलते रहे और स्पीकर साहब आपको रोकने का नाटक करते रहे लेकिन आप रुके नहीं।' इस पर निशिकांत दुबे ने जवाब देते हुए कहा, "स्पीकर रोकने का नाटक नहीं कर रहे थे, वह मुझे रोक ही रहे थे, लेकिन मैं बोलता रहा, माइक ऑन था, मुझे दिखाई दिया कि माइक ऑन है और ये तो माइक वालों की गलती है, मेरी कोई गलती नहीं है। जो कुछ भी मैंने बोला वो मेरा व्यक्तिगत विचार नहीं था, जो किताबों में लिखा था वहीं मैंने बोला।"
वहीं जब इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने जब उनसे पूछा कि आप कैसे जस्टिफाई करेंगे, आपने कहा कि इस देश की जितनी समस्याएं हैं वो नेहरू परिवार की देन हैं, भूख की देन है, अय्यासी की देन है, गद्दारी की देन है, मक्कारी की देन है, भ्रष्टाचार की देन है। तो निशिकांत दुबे ने जवाब दिया, "आज भी मैं इसपर कायम हूं कि जो किताबों में लिखा है मैं वही वास्तविकता है। हमारी समस्या चीन है। चीन कभी भी हमारा बॉर्डर नहीं था। अंग्रेज जब गए थे तब उन्होंने नेपाल, भूटान और तिब्बत को हमारा बफर स्टेट बनाकर गए, चीन कहीं रास्ते में था ही नहीं, आपने तिब्बत को मान्यता दी। तिब्बत जैसी ही चीन का पार्ट हुआ तो चाइना हमारा बॉर्डर हो गया। पाकिस्तान के साथ भी यही समस्या है। आपकी नीतियों के कारण ये समस्याएं हैं।"
यह भी पढ़ें-
'संसद में फटीचर पैंट और टी-शर्ट', आप की अदालत में निशिकांत दुबे को क्यों याद आया राहुल का लिबास
संपादक की पसंद