1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Baba Vanga Predictions 2026: क्या 2026 होगा युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और एलियंस का साल? 2026 के लिए बाबा वेंगा की सबसे खौफनाक भविष्यवाणी

Baba Vanga Predictions 2026: क्या 2026 होगा युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और एलियंस का साल? 2026 के लिए बाबा वेंगा की सबसे खौफनाक भविष्यवाणी

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jan 01, 2026 09:45 am IST,  Updated : Jan 01, 2026 09:45 am IST

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, 2026 मानव इतिहास में निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। साल 2026 में युद्ध, प्राकृतिक आपदाएं, AI का नियंत्रण खोना और एलियंस के संपर्क जैसी घटनाओं की संभावना है। चलिए जानते हैं कि मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के अनुसार देश-दुनिया के लिए कैसा रहेगा नया साल 2026?

Baba Vanga 2026 Predictions- India TV Hindi
2026 को लेकर बाबा वेंगा की चेतावनी Image Source : INDIA TV

Baba Vanga Ki 2026 Ki Bhavishyavani: आज साल 2025 के अंतिम दिन की विदाई और नए साल की शुरुआत का जश्न मनाया जाएगा। 2026 की शुरुआत के साथ ही लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि नया साल हमारे लिए क्या लेकर आएगा? भविष्यवक्ताओं के चर्चित नामों में सबसे प्रमुख हैं बुल्गारिया की बाबा वेंगा ने 2026 को लेकर कई भविष्यवाणियां की है। आपको जानकर हैरानी होगी की नेत्रहीन होने के बावजूद उन्होंने कई बार विश्वभर में भविष्य की घटनाओं के बारे में सटीक भविष्यवाणियां कीं। जिसके अनुसार, साल 2026 मानव सभ्यता के लिए कई बड़े बदलाव और घटनाओं का साल साबित हो सकता है।

बाबा वेंगा ने कहा है कि साल 2026 मानव सभ्यता के लिए कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साल होगा। ऐसे में यह जरूरी है कि लोग सचेत और सतर्क रहें। चलिए जानते हैं बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए क्या-क्या भविष्यवाणियां की है। 

बाबा वेंगा का जीवन

बाबा वेंगा का जन्म सन 1911 में बुल्गारिया में हुआ था,उनका असली नाम वांगेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था, 20वीं सदी की सबसे रहस्यमयी और चर्चित भविष्यवक्ता मानी जाती हैं। बताया जाता है कि 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी, बावजूद इसके उन्होंने भविष्यवाणियों के लिए दुनिया भर में नाम कमाया। 1996 में 86 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। आज भी लोग उनके द्वारा की गई भविष्यवाणी पर विश्वास करते हैं। हालांकि, बाबा वेंगा की कोई भी लिखित भविष्यवाणी नहीं है, बल्कि वह उन्होंने इनके बारे में अपने अनुयायियों को बताया था। 

2026 में बदलेगी दुनिया की किस्मत 

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2026 वैश्विक स्तर पर बड़े भू-राजनीतिक और प्राकृतिक संकट का साल हो सकता है। उनके अनुसार पूर्वी क्षेत्रों से शुरू होने वाला कोई बड़ा संघर्ष धीरे-धीरे पश्चिम तक फैल सकता है। कई जानकार इसे तीसरे विश्व युद्ध (World War III) की संभावना भी मान रहे हैं।

2026 में भयानक युद्ध की आशंका

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में कहा गया है कि पूर्वी इलाके में शुरू होने वाला युद्ध पूरे विश्व में असर डाल सकता है। विशेष रूप से पश्चिमी हिस्सों को इससे अधिक नुकसान होने की संभावना है। युद्ध के कारण वैश्विक शक्ति-संतुलन में बड़े बदलाव हो सकते हैं और व्यापक विनाश और जान-माल की हानि हो सकती है।

रूस का शक्तिशाली नेता

बाबा वेंगा की एक अन्य भविष्यवाणी में कहा गया है कि रूस का कोई शक्तिशाली नेता पूरी दुनिया पर प्रभाव डाल सकता है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार यह भविष्यवाणी रूस के वर्तमान नेतृत्व और वैश्विक राजनीति की ओर इशारा करती है। उनके अनुसार, रूस आने वाले युग का निर्णायक केंद्र होगा, जहां से विश्व शक्ति संतुलन तय होगा।

प्राकृतिक आपदाओं का खतरा

2026 में लोगों को कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और अत्यधिक वर्षा जैसी घटनाएं शामिल हो सकती हैं। इस वजह से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और मानव जीवन पर भी इसका असर पड़ेगा।

AI होगा इंसानों के नियंत्रण से बाहर

बाबा वेंगा ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इतना शक्तिशाली होगा कि इंसान उसे नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। उनके कथनों के अनुसार अपने फैसले खुद लेने लगेगा, जिससे समाज और मानव जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। यह भविष्यवाणी मशीन स्वायत्तता और नैतिक जिम्मेदारियों के बीच की जटिलताओं को उजागर करती है।

मानव और एलियंस का पहला संपर्क

सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणी यह है कि साल 2026 में इंसान पहली बार एलियंस से सीधे संपर्क में आएंगे। भविष्यवाणियों के अनुसार, धरती पर एक विशाल अंतरिक्ष यान आएगा, जिससे यह संकेत मिलेगा कि इंसान अकेला यूनिवर्स में नहीं रहता। हमारी तरह औरभी लोग इस ब्रह्माण्ड में रहते हैं।यह मानव इतिहास का एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Magh Mela Kalpavas Rules: माघ मेला में कल्पवास पर क्या सिर्फ बुजुर्ग ही जा सकते हैं? जानिए क्या कहता है नियम

Chinese Horoscope 2026: ड्रैगन, रैट, टाइगर, घोड़ा - जानिए नए साल में किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।