1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Business Rashifal 2026: नए साल में इन 4 राशि वाले बिजनेस की दुनिया पर करेंगे राज, शेयर मार्केट से मिलेगा तगड़ा लाभ

Business Rashifal 2026: नए साल में इन 4 राशि वाले बिजनेस की दुनिया पर करेंगे राज, शेयर मार्केट से मिलेगा तगड़ा लाभ

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Laveena Sharma
 Published : Jan 01, 2026 10:37 am IST,  Updated : Jan 01, 2026 10:54 am IST

Business Rashifal 2026: ये राशिफल बिजनेस करने वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है। इसमें आप जानेंगे नए साल में किन राशि के लोगों का बिजनेस ऊंचाइयां छूएगा तो किन्हें सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए मेष से मीन तक का बिजनेस राशिफल 2026।

business rashifal- India TV Hindi
बिजनेस राशिफल 2026 Image Source : INDIA TV

Business Rashifal 2026: नये साल की शुरुआत ही गुरु प्रदोष व्रत के साथ हो रही है। ऐसे में इस साल कई राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी। खासतौर से कुछ राशि के जातक बिजनेस में तगड़ा मुनाफा कमाएंगे और पार्टनरशिप के काम में जबरदस्त फायदा होगा। तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें व्यापार से जुड़े अहम फैसले सोच-समझकर लेने होंगे नहीं तो नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नया साल कैसा रहने वाला है।

मेष राशि बिजनेस राशिफल 2026

आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में उन्नति होगी। बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और अच्छा फलेगा। यदि आप मेहनत और लगन से अपना कार्य करेंगे तो कुछ नए कीर्तिमान जरूर स्थापित करेंगे। आपको बिजनेस में तरक्की मिलेगी जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। देवगुरु बृहस्पति के तीसरे भाव से गोचर आपके जीवन में चार-चांद लगा सकता है बशर्ते आपको मेहनत व ईमानदारी से आपको अपने काम करते रहना होगा। आपको व्यापार में बड़े भाइयों या अपने पिता का सहयोग मिलेगा। आपको बिजनेस विस्तार के नए साधन मिलेंगे। इस साल यदि आप साझेदारी में बिजनेस करेंगे तो आपको विशेष लाभ मिलेगा। आपको किसी इंवेस्टमेंट से अच्छा फायदा हो सकता है।

वृषभ राशि बिजनेस राशिफल 2026

कारोबार जगत से जुड़े लोगों को मेहनत के अनुसार ही आय होगी। आपके बिज़नेस प्रतिद्वंदी आप पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं इसलिए अपनी योजनाओं को उजागर न करें। पैसों के मामलों में पहले से रणनीति बनाकर चलना आपके अच्छा रहेगा। लोहे के बर्तनों का नियमित प्रयोग आपकी आमदनी को बढायेगा।

मिथुन राशि बिजनेस राशिफल 2026

आपको अपने बिज़नेस में फायदा मिलेगा जिसे आपके बिज़नेस में चांदी ही चांदी होगी। कोई बड़ी डील मिलेगी जिसे पाकर वह काफी खुश होंगे। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।

कर्क राशि बिजनेस राशिफल 2026

जो लोग अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाना चाहते है उन लोगों को थोड़ा ट्रेवल करना पड़ेगा, कई लोगों से बिज़नेस की मीटिंग के लिए आपको मिलना पड़ेगा। हर उगते हुए सूर्य को अस्त होना ही होता है यह वर्ष आपको बार-बार अस्ताचल की ओर ढकेलेगा। जीवन को बचाये रखना होगा। इस साल व्यापार में आपको काफी संघर्ष देखने को मिलेंगे। बिजनेसमैन अपने बिज़नेस को आगे बढाने के लिए कोई अच्छी मीटिंग अटेंड करेंगे, जिससे आपको प्रॉफिट होगा।

सिंह राशि बिजनेस राशिफल 2026

वर्ष 2026 में आपको ऐसे कई मौके मिलेंगे, जिसमे आप अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। आप अपने दम पर बिजनेस की दुनिया में अपना नाम बनायेंगे। जो लोग राजनीती के क्षेत्र में है  और इतने वरिष्ठ है की राज्यपाल या उसके तुल्य कुछ बन सकते है। उनके लिए 11 मार्च से 1 जून का समय बहुत उत्तम है। इस वर्ष आपके बिजनेस में बड़ा परिवर्तन आएगा। यदि आप साझेदारी में कुछ नया करने की सोच रहें हैं तो 2026 आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपको अपने कॉन्टेक्टस से अच्छा लाभ मिल सकता है। शेयर मार्किट की फ़ील्ड से जुड़े लोगों को धन कमाने के अवसर मिलेंगे। अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो इस साल आपको आसानी से लोन मिल जाएगा।

कन्या राशि बिजनेस राशिफल 2026

नया व्यापार शुरू करने का प्लान बनायेंगे। जिसमें अपनों का सहयोग मिलेगा। अगर आप विदेश में जॉब पाना चाहते है तो इस वर्ष आपको अनुकूल अवसर मिलेंगे। आपको अपने बिज़नेस

में फायदा मिलेगा जिससे आपके बिज़नेस में चांदी ही चांदी होगी। बिज़नेसमैन को कोई बड़ी डील मिलेगी जिससे वह काफी खुश होंगे।

तुला राशि बिजनेस राशिफल 2026

आप अपनी कड़ी मेहनत सफलता हासिल करने में सफल होंगे। इस वर्ष में आप लेखक, बिज़नेस सेक्टर, फ़ूड सेक्टर जैसे क्षेत्रों में अपना हाथ आजमायेंगे। इसके अलावा आप फैशन  डिजाइनिंग, कंप्यूटर कोर्स, फोटोग्राफी जैसे सेक्टर में भी जा सकते है। कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा होने के असार है। यदि बिज़नेस में अधिक पैसे लगाने की स्थिति बनें, तो उस काम के लिये पहले पूरी जानकारी इकट्ठी कर लें। बिना सोचे समझे पैसों का निवेश ना करें।

वृश्चिक राशि बिजनेस राशिफल 2026

इस साल आपको धन के मामलों में पहले से रणनीति बनाकर रखनी पड़ेगी। नये कारोबार की शुरुआत करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति चेक कर लें, तो ठीक रहेगा। सोच–समझ कर लिया गया फैसला आपको जरूर लाभ दिलायेगा। इस वर्ष में आप अपने कार्यस्थल और अपने बिज़नेस से जुड़े मामलों में सोच विचार करके ही फैसला लें। 

धनु राशि बिजनेस राशिफल 2026

इस वर्ष आप अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाएंगे लेकिन कदम बढाने से पहले आप अपने बड़े या जो बड़ों के समान है उनकी राय लें या फिर तीसरे साथ का राहु का गोचर आपसे बड़े-बड़े पराक्रम करायेगा और नवें साथ के केतु लॉटरी जैसा फ़ायदा बार – बार करायेगा। अपने बिज़नेस के कलीग्स की राय ले। पैसों के लेन-देन से थोड़ा सतर्क रहें। इस वर्ष जो लोग रेस्टोरेंट और शौक्षणिक संस्था चला रहे है उन्हें काफी फायदा होगा। स्टॉक मार्केट से भी इस वर्ष भारी लाभ देने वाला है।

मकर राशि बिजनेस राशिफल 2026 

इस वर्ष आपको अपने कारोबार या धन से सम्बंधित किसी मुश्किल का सामना नही करना पड़ेगा। आप बचत के लिए अपने कारोबार में कुछ बदलाव लायेंगे। यदि आपके बिज़नेस में ज्यादा पैसा लगाने की स्थिति बने, तो उस काम के लिए पहले आप उसकी पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, जिसमे आपकी भलाई होगी। 

कुंभ राशि बिजनेस राशिफल 2026

यह वर्ष आपके काम करने की तरीकों में बदलाव लायेगा। जिससे आपको लाभ मिलेगा। इस वर्ष में आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी। आपका जितना भी कर्ज है आपके ऊपर इस वर्ष वह सारा कर्ज चुकता हो जायेगा। बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी।

मीन राशि बिजनेस राशिफल 2026

अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आपका कामकाज बेहतर रहेगा। आपका सकारात्मक रवैय्या ही आपको करियर में बेहतरी दिलायेगा। अपने करियर को लेकर आप इस साल थोड़े भावुक रहेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।