Kanya Varshik Rashi 2026: इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके सातवें स्थान पर रहेंगे। वर्ष प्रारंभ में वक्रीगत गुरु आपके जन्मपत्रिका के दसवें स्थान पर रहेंगे। 11 मार्च को मार्गी होगे और मार्गी गति से गोचर करते हुए 1 जून की देर रात 1 बजकर 49 मिनट पर यानि 2 जून को आपके जन्मपत्रिका के एकादश स्थान पर गोचर करने लगेंगे। और 31 अक्टूबर को गुरु सिंह राशि में चलें जाएंगे। वर्ष 2026 के शुरुआत में राहु जन्मपत्रिका के छठे स्थान पर रहेंगे और 5 दिसंबर को पांचवें स्थान पर आ जाएंगे। वहीं नव वर्ष के प्रारंभ में केतु 11वें स्थान पर गोचर कर रहे होंगे और 5 दिसंबर को आपके जन्मपत्रिका के दसवें स्थान पर गोचर करने लगेंगे।
कन्या वार्षिक करियर राशिफल 2026
यह साल आपके करियर की दृष्टि से जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए यह साल बहुत बढ़िया रहने वाला है। सीनियर आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। अपने ऊपर काम के बोझ को अधिक हावी न होने दें। नया व्यापार शुरू करने का प्लान बनायेंगे। अगर आप विदेश में जॉब पाना चाहते है तो इस वर्ष आपको अनुकूल अवसर मिलेंगे।
कन्या आर्थिक राशिफल 2026
यह वर्ष आपके लिए आपकी आर्थिक स्थिति इस साल अच्छी रहेगी। आपको अपने बिजनेस में फायदा मिलेगा। बिजनेसमैन को कोई बड़ी डील मिलेगी, जबकि नौकरीपेशा लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अच्छी इनकम मिलेगी साल 2026 में आपको किसी तरह की पैसों से जुड़ी परेशानी नहीं होगी। आपको आय के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या प्रेम और विवाह राशिफल 2026
इस साल आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देगा। लम्बे समय से संतान के इच्छुक जातकों की इच्छा पूरी होगी। अगर अपनी इगो को किनारे रखेंगे तो दांपत्य रिश्ते और भी बेहतर होंगे।
कन्या हेल्थ राशिफल 2026
यह वर्ष आपके सेहत के लिहाज से मिला-जुला रहने वाला है। फास्ट फूड कम करें, ज्यादा तला हुआ खाना खाने से बचें। हेल्थ संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, जो लोग शरीर से मोटे हैं, उन्हें सुस्ती और अनिद्रा से जुड़ी दिक्क़तों से दो-चार होना पड़ सकता है। 2 जून के बाद मोटे लोग सहज भाव से दुबले पतले हो जाएंगे। लग्न पर शनि की दृष्टि, बीमारियों से भी बचाव करेगी।
कन्या शिक्षा राशिफल 2026
इस वर्ष शिक्षा में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। छात्रों के मन में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे उनका मन पढ़ाई में लगेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह साल, बीते साल से बेहतर रहने वाला है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। आप बेहतर शिक्षा पा सकते हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026