Pisces Horoscope 2026: मीन राशि वालों इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके पहले यानि लग्न स्थान पर रहेंगे। वर्ष प्रारंभ में वक्रीगत गुरु आपके जन्मपत्रिका के चौथे स्थान पर रहेंगे और 11 मार्च को मार्गी होगे तथा मार्गी गति से गोचर करते हुए 1 जून की देर रात 1 बजकर 49 मिनट पर यानि 2 जून को आपके जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान पर गोचर करने लगेंगे। और 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजकर 1 मिनट पर गुरु मार्गी गति से चलते हुए सिंह राशि में प्रवेश कर जायेंगे। वर्ष 2026 के शुरुआत में राहु आपके जन्म पत्रिका के 12 वें स्थान पर रहेंगे तथा 5 दिसम्बर को आपके 11वें स्थान पर आ जायेंगे। वहीं नव वर्ष के प्रारंभ में केतु आपके जन्म पत्रिका छठें स्थान पर गोचर कर रहे होंगे तथा 5 दिसम्बर को आपके जन्म पत्रिका के पांचवे स्थान पर गोचर करने लगेंगे। तो ये रही वर्ष 2026 में आपके ग्रहों की चाल। चलिए अब आचार्य जी से जान लेते हैं कि मीन राशि वालों के करियर और आर्थिक स्थिति के लिए साल 2026 कैसा रहेगा।
करियर की दृष्टि से इस साल आपको कोई बड़ी सफलता अचानक हासिल होगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आपका कामकाज बेहतर रहेगा। अपने करियर को लेकर आप इस साल थोड़े भावुक रहेंगे। साल के मध्य तक आपको एक अच्छी नौकरी मिलेगी। इस राशि के खिलाड़ियों, पुलिस वालों, डाक्टरों और किसानों के लिये यह वर्ष विशेष अच्छा है। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में है उनकी इच्छा पूरी होने का समय आ गया है।
साल 2026 में आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। नौकरी पेशा युवाओं को उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को भी कमाई के साधन मिलेगें। साल के मध्य तक आपके पास एक अच्छी आमदनी होगी। आपको लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। साल के अंत तक आपको अचानक धन लाभ होगा।
इस साल आपका दाम्पत्य जीवन बहुत शानदार रहने वाला है। आपकी हर मुश्किलों में जीवनसाथी आपका पूरी मदद करेगा। साथ ही अगर आप किसी को प्यार करते है और उससे आप अपने प्यार का इज़हार करना चाहते है तो यह साल आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है लवमेट के लिये भी यह साल बेहतरीन रहने वाला है। पूरे साल रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
छात्रों को साल के शुरू होते ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। विषय के चुनाव को लेकर उत्पन्न भ्रम की स्थिति दूर होगी और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। जो छात्र दूसरे शहर जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, उन्हें इस साल के अंत तक जाने का अवसर मिल सकता है। अगर आप मास्टर्स की डिर्गी ले रहे हैं, तो कैम्पस सेलेक्शन में आपको नौकरी जरूर मिलेगी। सीनियर्स का सहयोग भी मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के एग्जाम देते रहें। कोशिश करने से सफलता जरूर मिलेगी।
सेहत के मामले में यह साल आपका सामान्य रहेगा। इस वर्ष आपको गले में दर्द, मानसिक उलझन, पैरों में दर्द आदि स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से सावधान रहना होगा। ज्यादा गुस्सा आने से भी आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा और कार्य में दिक्कतें आएंगी। खान-पान में तला हुआ खाना कम करें। साल के अंत तक आपको सभी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद