Singh Varshik Rashi 2026: इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके आठवें स्थान पर रहेंगे। वर्ष प्रारंभ में वक्रीगत गुरु आपके जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान पर रहेंगे। इसके बाद गुरु 11 मार्च को मार्गी होगे और मार्गी गति से गोचर करते हुए 1 जून की देर रात 1 बजकर 49 मिनट पर यानि 2 जून को आपके जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान पर गोचर करने लगेंगे। 31 अक्टूबर को वे सिंह राशि यानि लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। वर्ष 2026 के शुरुआत में राहु आपके जन्मपत्रिका के सातवें स्थान पर रहेंगे और 5 दिसंबर को आपके छठे स्थान पर आ जाएंगे। वहीं नव वर्ष के प्रारंभ में केतु आपके जन्मपत्रिका पहले यानि लग्न स्थान पर गोचर कर रहे होंगे और 5 दिसंबर को आपके जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान पर गोचर करने लगेंगे।
सिंह करियर राशिफल 2026
वर्ष 2026 ढेर सारे अवसर और खूब सफलता लेकर आ रहा है। इस साल के शुरुआत में आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है यानि बड़ी कंपनी और अच्छा पैकेज मिलेगा। आप अपनी कार्यक्षमता से अपने सीनियर्स को और लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप अपने दम पर बिजनेस की दुनिया में अपना नाम बनायेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में है और इतने वरिष्ठ है की राज्यपाल या उसके तुल्य कुछ बन सकते हैं। उनके लिए 11 मार्च से 1 जून का समय बहुत उत्तम है।
सिंह आर्थिक राशिफल 2026
वर्ष 2026 की शुरुआत आपके जीवन में आर्थिक उन्नति लेकर आ रही है। देवगुरु बृहस्पति आपके ग्यारहवें स्थान में गोचर से आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम लाएगा। इस वर्ष आपके बिजनेस में बड़ा परिवर्तन आएगा। यदि आप साझेदारी में कुछ नया करने की सोच रहें हैं तो 2026 आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो इस साल आपको आसानी से लोन मिल जाएगा।
सिंह प्रेम और विवाह राशिफल 2026
इस वर्ष प्यार के मामले में कभी खुशी कभी गम जैसे हालात बनेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको एक नये पन, एक नई ताजगी का एहसास होगा। जीवनसाथी हर कदम पर आपका भरपूर साथ देंगे। अविवाहित जातकों के घर शादी की शहनाई गूंज सकती है। इस साल आप किसी रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ चल रही अनबन इस साल समाप्त हो जाएगी।
सिंह हेल्थ राशिफल 2026
वर्ष 2026 में अपने हेल्थ का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कभी-कभी मानसिक उलझनों का सामना भी करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक भी हो जायेगा। अपने खान-पान का उचित ध्यान न रखने से आपको आलस महसूस होगा। बेवजह की भाग दौड़ से थोड़े उलझन में आ सकते हैं। माता के सेहत में सुधार आने से रिलेक्स फील करेंगे।
सिंह शिक्षा राशिफल 2026
इस साल छात्रों को कई सुनहरे मौके मिलेंगे, फिर भी पढ़ाई को गंभीरता से लेने की जरूरत है। ऑनलाइन ट्यूशन या कोचिंग से जुड़े कामों में अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। वर्ष के अंत तक उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का योग बन रहा है। वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अचानक बड़ी उपलब्धि हाथ लगेगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026