Scorpio Horoscope 2026: वृश्चिक राशि वालों इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके पांचवे स्थान पर रहेंगे। वर्ष प्रारंभ में वक्रीगत गुरु आपके जन्मपत्रिका के आठवें स्थान पर रहेंगे और 11 मार्च को मार्गी होगे तथा मार्गी गति से गोचर करते हुए 1 जून की देर रात 1 बजकर 49 मिनट पर यानि 2 जून को नवें स्थान पर गोचर करने लगेंगे और 31 अक्टूबर को गुरु सिंह राशि में गोचर कर जायेंगे। वर्ष 2026 के शुरुआत में राहु आपके चौथे स्थान पर रहेंगे तथा 5 दिसम्बर को तीसरे स्थान पर आ जायेंगे। वहीं नव वर्ष के प्रारंभ में केतु आपके नवें स्थान पर गोचर कर रहे होंगे तथा 5 दिसम्बर को जन्म पत्रिका के आठवें स्थान पर गोचर करने लगेंगे। तो ये रही वर्ष 2026 में आपके ग्रहों की चाल। अब बात करते हैं क्या कहता है 2026 में वृश्चिक राशि का करियर और आर्थिक राशिफल।
वृश्चिक करियर राशिफल 2026
यह वर्ष आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर आप प्राइवेट जॉब में है तो आपको नये मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहेगा। इस वर्ष में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिये अच्छी खबर है । साल के मध्य तक आपको एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे कार्यों की वजह से पद्दोन्नति के अवसर मिलेंगे। इस समय आप अपने काम में कुछ नए विचार भी लायेंगे।
वृश्चिक आर्थिक राशिफल 2026
इस साल आपको धन के मामलों में पहले से रणनीति बनाकर रखनी पड़ेगी। नये कारोबार की शुरुआत करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति चेक कर लें, तो ठीक रहेगा। इस वर्ष में आप अपने कार्यस्थल और अपने बिज़नेस से जुड़े मामलों में सोच विचार करके ही फैसला लें। अगर आप सरकारी नौकरी करते है तो इस साल मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिलेगा। इस वर्ष आपका व्यापार दूसरे शहरों में भी फैलेगा।
वृश्चिक प्रेम और विवाह राशिफल 2026
साल 2026 में आपके दाम्पत्य रिश्तें में मजबूती बनी रहेगी। इस दौरान आप थोड़े जज्बाती हो सकते हैं। रिश्तों में अपने जज़्बातों को काबू में रखने की जरूरत है। पहले से चली आ रही अनबन दूर होंगी। जीवन में बच्चों की मौजूदगी से घर की खुशियां बढ़ेंगी और पारिवारिक माहौल भी बेहतर बना रहेगा। साथ ही आपके रिश्ते को नये आयाम मिलेंगे।
वृश्चिक शिक्षा राशिफल 2026
शिक्षा के लिहाज से यह साल ठीक रहने वाला है। उच्च शिक्षा पाने के लिए सिर्फ थोड़ा सा प्रयास करना होगा । शिक्षा की दृष्टि से देखें तो इस साल पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। अच्छे परिणाम के लिए अपने से बड़ों का सहयोग लेने से बिल्कुल न हिचकें। इस साल प्रतियोगी परीक्षाओं में अटेम्पट जरूर करें। शोध क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिये यह साल शानदार रहने वाला है।
वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2026
स्वास्थ्य संबंधी मामलों में ये साल आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको कोई पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या जैसे आपके घुटनों में दर्द, पेट दर्द यदि से सावधान रहने की जरूरत है। इस वर्ष आप ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है फास्ट फ़ूड खाना कम करें, ज्यादा तला हुआ खाना खाने से बचें। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य सम्बन्धी चेकअप कराते रहें।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026