Kark Rashi 2026: इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके नवें स्थान पर रहेंगे। वर्ष प्रारंभ में वक्रीगत गुरु आपके जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान पर रहेंगे और 11 मार्च को मार्गी होगे और मार्गी गति से गोचर करते हुए 1 जून की देर रात 1 बजकर 49 मिनट पर यानि 2 जून को आपके जन्मपत्रिका के पहले यानि लग्न स्थान पर गोचर करने लगेंगे। और 31 अक्टूबर को सिंह राशि में चले जाएंगे। वर्ष 2026 के शुरुआत में राहु आपके जन्मपत्रिका के आठवें स्थान पर रहेंगे और 5 दिसंबर को आपके सातवें स्थान पर आ जाएंगे। वहीं केतु आपके जन्मपत्रिका दूसरे स्थान पर गोचर कर रहे होंगे और 5 दिसंबर को लग्न स्थान पर गोचर करने लगेंगे।
इस साल अपका करियर संघर्ष पूर्ण रहने वाला है। आपके करियर का मालिक वर्ष परिवर्तन के समय अस्त है। आप हाई कोर्ट, आयरन से रिलेटेड वर्क जैसे क्षेत्र से जुड़ेंगे। जो लोग अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाना चाहते है उन लोगों को थोड़ा ट्रेवल करना पड़ेगा, कई लोगों से बिज़नेस की मीटिंग के लिए आपको मिलना पड़ेगा। हर उगते हुए सूर्य को अस्त होना ही होता है यह वर्ष आपको बार-बार अस्ताचल की ओर ढकेलेगा। जीवन को बचाये रखना होगा।
इस साल आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है। लेकिन जुड़ा धन भी कट कट कर बहता रहेगा। इस साल व्यापार में आपको काफी संघर्ष देखने को मिलेंगे। साल 2026 के अंत तक आपका घर लेने का सपना पूरा होगा यानि आप अपना घर खरीद लेंगे। साथ ही आपको निरंतर प्रयास करते रहने होंगे ताकि इस वर्ष आपको आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। कुल मिलकर इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति काफी संघर्ष पूर्ण रहने वाली है।
वर्ष 2026 विवाहित लोगों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आयेगा। इस बीच जीवनसाथी की गतिविधियां कुछ संदेहास्पद हो सकती हैं, लेकिन उस पर अधिक विचार करने से अच्छा है कि आप इस मुद्दे पर खुलकर उनसे बात कर लें, ताकि आगे चलकर किसी प्रकार की परेशानी न हो। साल के शुरुआत में वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीज़ें ख़ुद-ब-ख़ुद सही रास्ते पर आ जाएंगी। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आप एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें तो सब कुछ अच्छा रहने वाला है।
साल 2026 में स्वास्थ्य के लिहाज से इस साल आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। जरूरत से अधिक उठाने–रखने वाले काम करने से भी बचें। वरना इसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। पेट संबंधी समस्या से बचने के लिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। अपने वज़न को भी कंट्रोल में रखें। आपका ध्यान अपनी फिटनेस की तरफ़ रहेगा। आप खुद को फिट रखने के नए-नए तरीके सोचोगे और उन पर अमल करेंगे।
वर्ष की शुरुआत में आपका ध्यान अपने लक्ष्य को पाने में रहेगा। आपको कोई पार्ट टाइम जॉब मिलेगी, आपकी पढ़ाई से आपके अध्यापक खुश रहेंगे , जो आपको अपने लक्ष्य को
पाने में मददगार साबित होंगें। आपका सकरात्मक रवैया आपको अपने लक्ष्य को पाने में काफी फायदेमंद साबित होगा। जो छात्र मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े हैं वह अपने लक्ष्य को पाने में कड़ी से कड़ी मेहनत करेंगें, जिनका परिणाम उन्हें अच्छा मिलेगा।। 2026 के मध्य में शिक्षा में आपको कुछ उपलब्धि मिलने की संभावना है।
सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026
संपादक की पसंद