1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरी टेस्ट के लिए स्क्वॉड का हो गया ऐलान, 15 खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल

आखिरी टेस्ट के लिए स्क्वॉड का हो गया ऐलान, 15 खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 01, 2026 02:25 pm IST,  Updated : Jan 01, 2026 02:25 pm IST

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 में 4 जनवरी से सिडनी में आखिरी टेस्ट मैच खेला जाना हैं। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है।

Australia - India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम Image Source : AP

AUS vs ENG, 5th Test: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। यह मुकाबला 4 से 8 जनवरी के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाएगा। सिलेक्टर्स ने मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट वाली टीम पर ही भरोसा जताया है। टीम में मार्नस लाबुशेन और कैमरन ग्रीन को बरकरार रखा गया है। हालांकि मौजूदा सीरीज में दोनों ही खिलाड़ी अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। यही वजह है कि एक बार फिर दोनों को मौका मिलने पर सिलेक्शन पर सवाल उठ रहे हैं। खास तौर पर ग्रीन ने पहले चार टेस्ट में केवल 112 रन बनाए हैं, इसके बावजूद उन्हें स्क्वॉड में जगह दी गई है।

प्लेइंग XI में ग्रीन को लेकर संशय

सिडनी टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में कैमरन ग्रीन के खेलने को लेकर स्थिति साफ नहीं है। ग्रीन को ब्यू वेब्स्टर के लिए बाहर बैठना पड़ सकता है। वेब्स्टर ने 3 जनवरी 2025 को भारत के खिलाफ SCG में ही टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन मौजूदा एशेज सीरीज में उन्हें अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। दिलचस्प बात यह है कि कैमरन ग्रीन को हाल ही में IPL 2026 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके चलते उनका नाम पिछले दिनों सुर्खियों में रहा।

पेसर्स को आराम मिलने की संभावना कम

ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग इलेवन में स्पिनर टॉड मर्फी को शामिल किए जाने की भी मजबूत संभावना जताई जा रही है। अगर मर्फी को टीम में शामिल किया जाता है, तो किस खिलाड़ी को बाहर किया जाएगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड ने सीरीज के अब तक चारों टेस्ट खेले हैं, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) पॉइंट्स दांव पर होने की वजह से उन्हें अंतिम टेस्ट में आराम मिलने की संभावना बेहद कम है। वहीं, तेज गेंदबाज़ मिचेल नेसर के बाहर बैठने की सबसे ज्यादा संभावना है। वहीं, अगर झाय रिचर्डसन का नाम प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होता है, तो यह चौंकाने वाला नहीं होगा। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरता है और क्या लाबुशेन व ग्रीन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं।

सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेब्स्टर।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली के बिना दिल्ली का हुआ बुरा हालफिर फ्लॉप हुए पंतटीम को मिली पहली हार

क्रिस लिन ने इस टी20 टूर्नामेंट में रच दिया इतिहासऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल