1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिस लिन ने इस टी20 टूर्नामेंट में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

क्रिस लिन ने इस टी20 टूर्नामेंट में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

 Published : Dec 31, 2025 04:12 pm IST,  Updated : Dec 31, 2025 04:12 pm IST

Chris Lynn BBL Record: बिग बैश लीग के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी बल्लेबाज ने चार हजार रन का आंकड़ा पार किया है। ये कारनामा क्रिस लिन करने में कामयाब रहे हैं।

chris lynn- India TV Hindi
क्रिस लिन Image Source : PTI

Chris Lynn Big Bash League Record: ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां एक ओर इस वक्त इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज खेलने में व्यस्त है, वहीं वहां की टी20 लीग बीबीएल यानी बिग बैश भी खेली जा रही है, जिसमें दुनियाभर के खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के ही एक बल्लेबाज ने इस लीग में ऐसा कारनामा कर दिया है, जो इससे पहले दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। ​क्रिस लिन बीबीएल में चार हजार रन बनाने वाले पहले और अकेले खिलाड़ी बन गए हैं। 

​एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच बीबीएल का मुका​बला

बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिस्बेन हीट की टीम 19.4 ओवर में केवल 121 रन ही बना सकी। टीम अपने कोटे के पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और उससे दो बॉल पहले ही आउट हो गई। इसके बाद जब एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो ​क्रिस ​लिन ने पारी का आगाज किया। कुछ ही देर में उन्होंने इस लीग में अपने चार हजार रन पूरे करने में कामयाबी हासिल कर ली। 

बीबीएल में चार हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

बीबीएल में वे पहले से ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 131 मैचों में चार हजार का आंकड़ा पार किया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एरॉन फिंच हैं, जिन्होंने 107 मैच खेलकर 3311 रन बनाए हैं। लिन दुनियाभर के बल्लेबाजों से काफी आगे हैं। क्रिस लिन दुनियाभर की टी20 लीग में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हैं। 

क्रिस लिन का इंटरनेशनल करियर ज्यादा नहीं चला

साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली ​क्रिस लिन ने इस टीम के लिए अपना आखिरी मैच साल 2018 में खेला था। अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर क्रिस लिन ने 291 रन बनाए हैं। इसमें कोई शतक तो दूर, अर्धशतक तक नहीं है। अपने देश की टीम के लिए लिन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन टी20 में उन्होंने करीब 300 मैच खेलकर साढ़े आठ हजार से अधिक रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और 56 अर्धशतक शामिल हैं। बीबीएल के जिस मैच में ​क्रिस लिन ने चार हजार रन पूरे किए, उसमें भी उनके बल्ले का जबरदस्त जलवा देखने के लिए मिला। 

यह भी पढ़ें 

अर्जुन तेंदुलकर ने पहले गेंदबाजी में लुटाए खूब रन, फिर ओपनिंग करते हुए बना दिए इतने रन

ICC Rankings: इस बल्लेबाज ने आईसीसी रैंकिंग में मारी लंबी छलांग, जो रूट की कुर्सी पर मंडराया खतरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल