नई दिल्ली: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने नए साल 2026 में कदम रखते ही उम्मीद, एकजुटता और संकल्प का मैसेज दुनिया को दिया। नए साल के अवसर पर मेलोनी ने अपने नए साल के जश्न की फोटो शेयर करते हुए देशवासियों को न्यू ईयर विश किया। यह केवल नए साल की बधाई नहीं थी, बल्कि आने वाले वक्त के लिए एक स्पष्ट नजरिया और नेतृत्व का विश्वास भी था। मेलोनी, नए साल के खास मौके पर ब्लैक आउट फिट में नजर आईं। इस आर्टिकल में पढ़िए मेलोनी ने नए साल पर इटलीवासियों को क्या संदेश दिया।
नए साल पर जॉर्जिया मेलोनी का पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में जॉर्जिया मेलोनी ने लिखा, '2026 शांति, साहस और उपलब्धियों का साल हो। और उम्मीद है कि यह साल हमें मिलकर कुछ और भी महान बनाने के लिए तैयार करेगा। मैं हमेशा की तरह अपना पूरा योगदान देने के लिए तत्पर रहूंगी। इटली को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।'
न्यू ईयर के जश्न के लिए यूं तैयार हुईं मेलोनी
मेलोनी ने नए साल के जश्न के लिए ब्लैक हाई नेक आउटफिट कैरी किया। फोटो में उनकी ड्रेस पर शिमरी वर्क नजर आ रहा है। अपने लुक को उन्होंने बोल्ड रेड लिप्स, मैचिंग इयरिंग और ब्रॉन्ज आई मेकअप के साथ पूरा किया है। स्कील हेयर स्टाइल और हाथों में जाम लिए वो मुस्कुराते हुए कमाल नजर आईं।
मेलोनी के पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन
मेलोनी ने न्यू ईयर विश किया तो उनके फॉलोअर्स ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेजीं। पेड्रो डेविड नामक यूजर ने लिखा, 'बधाई हो, राष्ट्रपति मेलोनी। आपके शब्द गंभीरता, जिम्मेदारी और दूरदर्शिता को दर्शाते हैं। अनिश्चितताओं के इस दौर में, इटली ने अंतरराष्ट्रीय संवाद को छोड़े बिना नेतृत्व, साहस और राष्ट्रीय पहचान के प्रति सम्मान का परिचय दिया है। 2026 में ठोस परिणाम, सुरक्षा, विकास और एकता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। दृढ़ संकल्प, योग्यता और राष्ट्रबोध के साथ नेतृत्व करना जारी रखें। इटली को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं।'
वहीं, Damon Zumbroegel ने मेलोनी के पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा कि आप एक शाइनिंग स्टार हैं। कैलिफोर्निया में हम सब आपको बहुत प्यार करते हैं। दुनिया को बेहतर बनाते रहिए। धन्यवाद।
इसके अलावा, जुलियाना ने लिखा, 'नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं! 2026 इटली को इटालियंस और उन लोगों के लिए बनाए रखे जो देश, उसके मूल्यों और इटली की संस्कृति से प्यार करते हैं।'
ये भी पढ़ें-
उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों को अपने अंदाज में दी बधाई, एक बार आप भी देखिए