1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. काशी-अयोध्या में 3 KM लंबी लाइनें, खाटूश्यामजी में घंटों इंतजार के बाद दर्शन; नए साल पर देशभर के मंदिरों में लगा भक्तों तांता

काशी-अयोध्या में 3 KM लंबी लाइनें, खाटूश्यामजी में घंटों इंतजार के बाद दर्शन; नए साल पर देशभर के मंदिरों में लगा भक्तों तांता

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jan 01, 2026 06:59 am IST,  Updated : Jan 01, 2026 10:47 am IST

Happy new Year 2026: नए साल को लेकर देशभर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ है। पिछले चार दिनों से वाराणसी में पैर रखने की जगह नहीं है। भक्तों को दर्शन के लिए घंटों लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ रहा है।

काशी विश्वनाथ मंदिर...- India TV Hindi
काशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल के मौके पर भक्तों की भारी भीड़। Image Source : PTI

Happy new Year 2026: पूरी दुनिया नए साल का स्वागत कर रही है। न्यूज़ीलैंड से लेकर न्यू जर्सी तक अलग-अलग अंदाज़ में लोग नए साल का स्वागत कर रहे हैं। भारत में जहां लोगों ने आधी रात तक नए साल के स्वागत का जश्न मनाया तो अब सुबह 4 बजे से मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग नए सार का स्वागत अपने आराध्य की उपासना से करना चाहते हैं। हर तरफ भक्ति का सैलाब दिख रहा है। आधी रात से ही मंदिर के बाहर लाखों भक्ति की लाइन लगी हुई है।

अयोध्या में लाखों लोग रामलला के दर्शन को पहुंचे

लोग नए साल के पहले दिन की शुरुआत अपने भगवान के दर्शन के साथ कर रहे हैं। अयोध्या, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, शिरडी, अमृतसर में लाखों लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे हैं। नए साल के मौके पर मंदिरों में भी भव्य तैयारियां की गई हैं। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों में भगवान के दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ में दर्शन के लिए 2-2 किमी लंबी लाइनें और 3 किमी तक बैरिकेडिंग की गई है। दर्शन के लिए 10 सेकेंड से कम समय मिल रहा है।

नए साल पर धार्मिक स्थलों का क्या है हाल?

अयोध्या

नई भाषा में जिन्हें GEN Z कहा जाता है, युवाओं की टोलियां सनातनी रंग में सराबोर है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी की दूसरी वर्षगांठ पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। राम मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, अंगद टीला, हनुमानगढ़ी, रामपथ और सरयू घाट पर भक्तों की भारी भीड़ है।

ayodhya
Image Source : PTIअयोध्या

वाराणसी

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ दिख रही है। लाखों लोग भगवान विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वालों में सबसे ज्यादा तादात युवाओं की है। वाराणसी के घाटों से लेकर मंदिरों तक GEN Z ही GEN Z नजर आ रहे हैं। भोलेनाथ के जयकारों के साथ इनका जोश हाई है। घंटों लाइन में इंतजार करने के बाद बाबा के दर्शन हो रहे हैं लेकिन नए भारत के ये GEN Z पूरे जोश के साथ भगवान की भक्ति में लीन हैं।

2025 में बाबा विश्वनाथ के दरबार रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंचे। 15 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने 2025 में बाबा विश्वनाथ के दर पर हाजिरी लगाई है। नए साल के मौके पर वाराणसी में इस बार हमेशा से 10 गुना ज्यादा भीड़ है।

मथुरा

मथुरा वृंदावन में तो भक्तों की इतनी भीड़ है कि शहर में पैर रखने की जगह है। शहर में गाड़ियों की एंट्री बैन है लेकिन फिर भी रास्तों पर सैलाब नजर आ रहा है। भक्तों के उत्साह को देखते हुए बांके बिहारी जी के मंदिर में दर्शन की टाइमिंग बढ़ाई गई है। भक्तों के आने जाने के लिए अलग-अलग गेट खोले गए हैं लेकिन भक्तों का ऐसा सैलाब है जो कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

देश के कोने-कोने से लोग भगवान बांके बिहारी के दर्शन के लिए मंदिर की चौखट पर मत्था टेकने पहुंचे हैं। लाखों GEN Z मथुरा-वृंदावन में भगवान के दर्शन के साथ नए साल की शुरुआत कर रहे हैं।

उज्जैन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक और भस्म आरती के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे हैं। मुंबई के सिद्धिविनायक में भी सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें दिखीं जहां सुबह सैकड़ों भक्तों के साथ सुबह आरती की गई।

ujjain mahakal temple
Image Source : REPORTER INPUTमहाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु।

शिरडी

नए साल के मौके पर भक्ति का ये रंग अयोध्या मथुरा और काशी में नहीं दूसरे धार्मिक स्थानों पर भी दिख रहा है। शिरडी में भी नए साल के मौके पर बाबा के भक्तों की भारी भीड़ दिख रही है। यहां भी भक्तों की लाइन में सबसे ज्यादा संख्या GENZ है।

खाटू श्याम मंदिर, माता वैष्णों देवी

राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर, कटरा में माता वैष्णों देवी मंदिर, शिमला के जाखू मंदिर में भी भक्तों की लंबी लंबी लाइनें हैं। कड़ाके की सर्दी के बीच लोग भगवान को जयकारों के साथ दर्शन करने पहुंचे हैं।

हरिद्वार

नए साल के मौके पर लाखों लोग मां गंगा की अराधना के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। नये साल पर गंगा स्नान करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। गंगा के तट पर हजारों लोगों की भीड़ दिख रही है। मां मनसा देवी मंदिर में माता रानी की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार कर रहे हैं।

नए साल के मौके पर देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा है कि मंदिर में श्रद्धालुओं पैर रखने की जगह नहीं है, गलियां चौक हो गईं हैं। सभी की एक कामना है नए साल की शुरुआत अपने भगवान के दर्शन से की जाए जिससे आने वाला साल उनके जीवन में खुशहाली लाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत