12999 रुपये में मिल रहा सैमसंग के तगड़े फीचर वाला स्मार्टफोन, Amazon पर ऑफर्स की बारिश
12999 रुपये में मिल रहा सैमसंग के तगड़े फीचर वाला स्मार्टफोन, Amazon पर ऑफर्स की बारिश
Samsung Galaxy M17 5G की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सैमसंग का यह बजट फोन काफी सस्ते में मिल रहा है। इस फोन को अब तक के लोएस्ट प्राइस में खरीदा जा सकता है।
Published : Jan 01, 2026 10:30 am IST, Updated : Jan 01, 2026 10:30 am IST
1/5Image Source : India TV
Samsung Galaxy M17 5G की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सैमसंग का यह बजट फोन काफी सस्ते में मिल रहा है। इस फोन को अब तक के लोएस्ट प्राइस में खरीदा जा सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह सस्ता स्मार्टफोन दमदार बैटरी और तगड़े फीचर्स से लैस है।
2/5Image Source : Samsung
सैमसंग का यह स्मार्टफोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इस फोन की कीमत में 21% का प्राइस कट किया गया है। सैमसंग का यह फोन 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत में 3,500 रुपये की कटौती हुई है। इसके अलावा यह फोन 624 रुपये की शुरुआती EMI में खरीदा जा सकता है।
3/5Image Source : Samsung
Samsung का यह सस्ता फोन Galaxy M सीरीज का अब तक का सबसे पतला फोन है, जिसकी मोटाई महज 7.5mm है। इस फोन में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है और इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस दिया गया है।
4/5Image Source : Samsung
इस स्मार्टफोन में कंपनी का इन-हाउस Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करते हैं।
5/5Image Source : Samsung
Galaxy M17 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन, 5MP का सेकेंडरी और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी और 25W के चार्जिंग फीचर से लैस है।