A
Hindi News भारत राष्ट्रीय कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, टोरंटो में इस साल का तीसरा मर्डर

कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, टोरंटो में इस साल का तीसरा मर्डर

पीड़ित को गोली लगने के घाव मिले, उसे जानलेवा चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। चंदन कुमार L&T में काम करते थे।

चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या

कर्नाटक के नेलमंगला के रहने वाले 37 वर्षीय युवक की कनाडा में हत्या कर दी गई है, जिससे उसके परिवार और कन्नड़ समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। उन्हें शनिवार, 7 फरवरी 2026 को टोरंटो के वुडबाइन शॉपिंग सेंटर के बाहर गोली मार दी गई।

टोरंटो पुलिस सर्विस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3:31 बजे रेक्सडेल बुलेवार्ड और हाईवे 27 के पास स्थित एक पार्किंग लॉट में गोलीबारी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि चंदन कुमार को गोली लगी थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

2026 में टोरंटो की तीसरी हत्या

इस घटना को वर्ष 2026 की टोरंटो की तीसरी हत्या के रूप में दर्ज किया गया है। मामले की जांच अब होमिसाइड एंड मिसिंग पर्सन्स यूनिट कर रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह 416-808-7400 पर जांचकर्ताओं से संपर्क करे या क्राइम स्टॉपर्स के माध्यम से गुमनाम रूप से सूचना दे।

कर्नाटक में चंदन कुमार के परिवार ने बताया कि जब वह अपनी कार में बैठे थे, तभी उन पर गोली चलाई गई। परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए भारत सरकार से अपील की है कि अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए।

L&T कंपनी में कार्यरत थे चंदन

चंदन कुमार पेशे से L&T कंपनी में कार्यरत थे और पिछले छह वर्षों से कनाडा में रह रहे थे। रिश्तेदारों के अनुसार, वह विदेश में रहते हुए भी कन्नड़ संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। फिलहाल, हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें-

नहीं रही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चिन्नू पप्पू, किराए के घर में फंदे से लटका मिला शव

बिना क्लीयरेंस लीक हुई पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब? दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज किया केस

Latest India News