A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेक्चरर के साथ नाम जोड़ रहे थे दोस्त, आहत छात्रा ने दे दी अपनी जान, सुसाइड नोट में लिखी कहानी

लेक्चरर के साथ नाम जोड़ रहे थे दोस्त, आहत छात्रा ने दे दी अपनी जान, सुसाइड नोट में लिखी कहानी

कर्नाटक के चित्ररदुर्गा में एक छात्रा ने जान दे दी है। आरोप है कि छात्रा के दोस्त उसका नाम एक लेक्चरर के साथ जोड़ रहे थे। इसी अपमान से आहत होकर छात्रा ने अपनी जान दे दी।

chitradurga student suicide- India TV Hindi
Image Source : REPORTER छात्रा ने दे दी जान।

कर्नाटक के चित्ररदुर्गा जिले से दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां सहयोगी स्टूडेंट्स से अपमान सहन न कर पाने की बात कहते हुए जिले के होलाल्केरे टाऊन में आयुर्वेद की पढ़ाई कर रही एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट में छात्रा ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। छात्रा ने जान देने से पहले बताया है कि उसके दोस्त उसका नाम एक लेक्चरर के साथ जोड़ रहे थे। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

क्या है पूरा मामला?

मृत छात्रा, लिखिता (उम्र 22 वर्ष), मल्लाडिहल्ली के आयुर्वेद कॉलेज में BAMS की पढ़ाई कर रही थी। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि उसने आत्महत्या इसलिए की क्योंकि उसके दोस्तों ने उसका नाम वहां के एक लेक्चरर के साथ जोड़कर उसका अपमान किया था। छात्रा ने सुसाइड नोट में अपने सहपाठियों के नाम साफ-साफ लिखे थे और उसने लिखा कि दोस्तों के द्वारा किए गए अपमान के कारण ही उसने आत्महत्या करने का फैसला किया था।

माता-पिता ने बेटी से की थी बात

मृत छात्रा के माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं और होलाल्केरे में रहते हैं। शिकायत में बताया गया है कि जब उन्हें इस बात का पता चला कि उनकी बेटी के दोस्त उसके बारे में इस तरह की बातें कर रहे हैं, तो उन्होंने उसे दिलासा दिया और सलाह दी कि वह कॉलेज में ऐसी बातों की चिंता किए बिना अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे।

केस दर्ज कराया गया

अपमान बर्दाश्त ने कर पाने के बाद छात्रा द्वारा आत्महत्या का रास्ता अपनाने के इस मामले के सामने आने के बाद घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। पुलिस को भी मामले की शिकायत मिली है। आत्महत्या की इस घटना के संबंध में होलाल्केरे पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज कराया गया है।

ये भी पढ़ें- RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के दौरान जमकर हुई मोबाइल की चोरी, पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़

पति ने पत्नी पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बोला- बीवी अपनी दोस्त से संबंध के लिए करती है मजबूर

Latest India News