A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. परीक्षा में नकल करने से रोका तो छात्र ने कर दी निरीक्षक की पिटाई, वायरल हुआ Video

परीक्षा में नकल करने से रोका तो छात्र ने कर दी निरीक्षक की पिटाई, वायरल हुआ Video

कर्नाटक के कलबुर्गी में परीक्षा के दौरान छात्र को नकल करने से रोकना परीक्षा के निरीक्षक के लिए भारी पड़ गया। पकड़े जाने के बाद भड़के हुए छात्र ने निरीक्षक पर हमला कर दिया जिसका Video वायरल हो रहा है।

karnataka Kalaburagi exam cheating viral video- India TV Hindi
Image Source : REPORTER नकल करने वाले छात्र ने निरीक्षक को पीटा।

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। परीक्षा के दौरान नकल करने के दौरान पकड़े गए छात्र ने निरीक्षक पर हमला कर दिया है। जब इन्विजिलेटर ने छात्र को एग्जाम में नकल करने से रोका तो स्टूडेंट ने उस पर हाथ चला दिया। परीक्षा पर्यवेक्षक पर हमला करने वाले छात्र की पहचान शाहबाज के रूप में की गई है। ये पूरी घटना परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, परीक्षा हॉल में विवाद की यह घटना कर्नाटक कलबुर्गी शहर के डॉ. मालाकारेड्डी होम्योपैथिक कॉलेज में हुई है। कॉलेज में जारी परीक्षा के दौरान शाहबाज नाम का एक स्टूडेंट अपने मोबाइल फोन से नकल करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान परीक्षा कक्ष में मौजूद असिस्टेंट प्रोफेसर शिवराजकुमार ने शाहबाज को नकल करते हुए पकड़ लिया और उससे उसकी आन्सर शीट ले ली।

छात्र ने क्यों किया हमला?

मूलतः केरल के रहने वाला स्टूडेंट शाहबाज परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने से नाराज हो गया। हालांकि, आन्सर शीट देकर वो परीक्षा हॉल से बाहर जाने लगा। इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को कुछ कहा जिससे नाराज होकर शाहबाज ने शिव राजकुमार पर हमला कर दिया और वहां से चला गया।

कॉलेज ने उठाया कड़ा कदम

परीक्षा में इन्विजिलेटर पर हमले की इस घटना के सामने आने के बाद कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने स्टूडेंट के बर्ताव के बारे में उसके परिजनों को सूचना दे दी है और आगे के एग्जाम की इजाजत नहीं देने का फैसला किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर शिवराज कुमार ने अभी तक इस मामले में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: जोशीमठ के सरकारी भवन में बिना अनुमति मुस्लिम समाज के लोगों ने पढ़ी नमाज, मचा बवाल

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने पेट में छोड़ दी थी कैंची, पांच साल दर्द से परेशान रही महिला, सीटी स्कैन में पता चली बात

Latest India News