A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेकाबू होकर पुल से नीचे गिर गई बस, 40 से ज्यादा यात्री थे सवार

बेकाबू होकर पुल से नीचे गिर गई बस, 40 से ज्यादा यात्री थे सवार

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में एक बस बेकाबू होकर पुल से नीचे गिर गई। इस बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई है।

Karnataka Shivamogga bus fell off a bridge- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुल से नीचे गिर गई बस।

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और कई लोगों की जान बच गई। दरअसल, जिले में एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी। डराने वाली बात ये है कि जब ये हादसा हुआ तब इस बस में 40 से अधिक लोग सवार थे। हालांकि, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। हादसे में 10 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

बस के बेकाबू होकर पुल से नीचे गिरने की घटना शिवमोग्गा जिले के भद्रावती तालुका में स्थित वीरापुरा गांव के कागेहल्ला से सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, बस पुल की रेलिंग से टकरा गई और जाकर नीचे गिर गई। हालांकि, गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई।बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। यह बस दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से भद्रावती की ओर जा रही थी।

10 से ज्यादा यात्री घायल

कर्नाटक के शिवमोग्गा में हुए बस हादसे में 10 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को भद्रावती तालुका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला भद्रावती ग्रामीण पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- जानलेवा बनी लापरवाही! समुद्र में नहाते समय लहर में बह गए दो पर्यटक, हुई मौत; VIDEO आया सामने

कोलकाता से चीन के शंघाई के लिए सीधी फ्लाइट, IndiGo और Air India ने शुरू की सेवा

Latest India News