A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेल की सलाखें काटकर फरार हुआ था 2011 सौम्या रेप-हत्या केस का दोषी गोविंदाचामी, कुछ ही घंटे में दबोचा गया

जेल की सलाखें काटकर फरार हुआ था 2011 सौम्या रेप-हत्या केस का दोषी गोविंदाचामी, कुछ ही घंटे में दबोचा गया

2011 सौम्या रेप-हत्या केस में आजीवन कारावास की सजा काट रहा गोविंदाचामी जेल से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी फोटो जारी कर के लोगों से किसी भी तरह की सूचना देने की अपील की थी।

Govindachamy escapes from Kannur Central Jail- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जेल से फरार कैदी गोविंदाचामी।

केरल के कन्नूर से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। साल 2011 में 23 वर्षीय महिला सौम्या से बलात्कार और उसकी हत्या का दोषी गोविंदाचामी शुक्रवार को कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, गोविंदाचामी जेल की कोठरी की सलाखों को काटकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने इसके बाद गोविंदाचामी की तस्वीर के साथ वांटेड का पोस्टर भी जारी किया। फरार होने के कुछ ही घंटे बाद गोविंदाचामी को पकड़ लिया गया है आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।

क्यों सजा काट रहा था गोविंदाचामी?

गोविंदाचामी उर्फ चार्ली थॉमस को 23 वर्षीय महिला से रेप और हत्या (सौम्या बलात्कार और हत्या केस) के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आपको बता दें कि 1 फरवरी, 2011 को एर्नाकुलम से शोरानूर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करते समय सौम्या पर हमला किया गया था।

गोविंदचामी केरल के अपराध रिकॉर्ड में सबसे घृणित व्यक्तियों में से एक है। तमिलनाडु के विरुधाचलम का यह आदतन अपराधी पहले से ही सेलम के आसपास चोरी और लूटपाट के कई मामलों का सामना कर रहा था। तब उसे केरल पुलिस ने फरवरी 2011 में 23 वर्षीय महिला के बलात्कार और हत्या के जुर्म में पकड़ा था।

कैसे फरार हुआ गोविंदाचामी?

गोविंदाचामी आज शुक्रवार को तड़के कन्नूर सेंट्रल जेल से फरार हो गया था। सुबह करीब 7.15 बजे उसे अपनी कोठरी से गायब पाए जाने के बाद पुलिस ने कैदी की तलाश तेज कर दी थी। जानकारी के मुताबिक, गोविंदचामी को जेल की उच्च सुरक्षा वाली कोठरी में रखा गया था। वह कोठरी की लोहे की सलाखें काटकर जेल से भाग गया। कन्नूर टाउन पुलिस ने जानकारी दी थी कि जेल से भागने की घटना से जुड़ी जानकारी अभी सामने आ रही है। कैदी के फरार होने की खबर के बाद व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

कहां पकड़ा गया गोविंदाचामी?

जेल से फरार होने के कुछ घंटों के भीतर ही आरोपी गोविंदाचामी को केरल पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। जेल से भागने के बाद गोविंदाचामी पास में करीब 3 किलोमीटर दूर खंडहर बन चुके एक घर के कुएं में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसे वहां से पकड़ लिया।

पुलिस ने जारी किया था वांटेड का पोस्टर

पुलिस ने गोविंदाचामी का पोस्टर जारी किया और लोगों से उसके बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की। पुलिस ने बताया है कि गोविंदाचामी का एक हाथ नहीं है। इसके कुछ ही घंटों के बाद गोविंदाचामी को पकड़ लिया गया है।

ये भी पढ़ें- 'क्राइम शो' देखकर BSF जवान ने खिलौना पिस्तौल से की ऐसी हरकत, पुलिस ने उगलवाया राज तो सभी रह गए दंग

नालासोपारा में 'दृश्यम' जैसा कांड, घर में पति की लाश दफनाकर लगवा दी टाइल्स, पत्नी की यूं खुली पत्नी की पोल

Latest India News