1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मैनेजर ने बैंक के अंदर बीफ खाने पर लगाया प्रतिबंध, नाराज कर्मचारियों ने कर दिया बीफ पार्टी का भव्य आयोजन-VIDEO

मैनेजर ने बैंक के अंदर बीफ खाने पर लगाया प्रतिबंध, नाराज कर्मचारियों ने कर दिया बीफ पार्टी का भव्य आयोजन-VIDEO

बैंक के रीजनल मैनेजर के आदेश के खिलाफ कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने बीफ और पराठा परोसकर अपना विरोध जताया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक तस्वीर

केरल के कोच्चि जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। रीजनल मैनेजर ने बैंक के अंदर बीफ खाने पर प्रतिबंध लगाया तो नाराज कर्मचारियों ने बीफ पार्टी का आयोजन कर दिया। ये अजीबोगरीब घटना केरल के कोच्चि की है। 

बीफ और पराठा परोसा गया

कोच्चि के एक केनरा बैंक की शाखा में शुक्रवार को एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां कर्मचारियों ने दफ्तर और कैंटीन में बीफ पर रोक लगाने के आदेश के खिलाफ बाहर आकर बीफ और पराठा परोसकर विरोध जताया।

हाल ही में बिहार से ट्रांसफर होकर आए रीजनल बैंक मैनेजर

बैंक के कर्मचारियों का आरोप है कि हाल ही में बिहार से ट्रांसफर होकर आए रीजनल मैनेजर ने कैंटीन में बीफ परोसने पर रोक लगा दी थी, जबकि यहां कैंटीन में सप्ताह के कुछ दिनों में बीफ परोसा जाता है।

क्या होता है बीफ का मांस?

बता दें कि बीफ खाना, साधारण शब्दों में गाय या भैंस के मांस को भोजन के रूप में खाना है। अंग्रेजी में बीफ (beef) शब्द मुख्य रूप से गाय के मांस को संदर्भित करता है, लेकिन इसमें भैंस का मांस भी शामिल हो सकता है। 

 

Latest India News