1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु में दिखा तेंदुआ, सड़क पर खुलेआम चक्कर लगाता नजर आया; CCTV में कैद हुई मूवमेंट

बेंगलुरु में दिखा तेंदुआ, सड़क पर खुलेआम चक्कर लगाता नजर आया; CCTV में कैद हुई मूवमेंट

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में रात के वक्त सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखाई दिया है। इसकी वजह से लोगों दहशत है। तेंदुआ दिखने के बाद से वन विभाग की टीम इलाके पर नजर रख रही है।

Bengaluru leopard sighting- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT बेंगलुरु की बस्ती में सड़क पर घूमता नजर आया तेंदुआ।

कर्नाटक में बेंगलुरु के बायदरहल्ली इलाके में भरत नगर के लोग उस समय घबरा गए जब 9 और 10 जुलाई की रात को एक तेंदुआ सड़क पार करते हुए देखा गया। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने इसके बारे में बताया था, जिसकी पुष्टि बाद में आसपास के CCTV फुटेज से हुई, जिसमें इस बड़े जानवर की आवाजाही कैद हो गई थी। इलाके में तेंदुआ दिखने की खबर से लोगों में दहशत पैदा हो गई और वह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए।

तेंदुए की तलाश में इलाके में तलाशी अभियान

बता दें कि तेंदुआ दिखाई देने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने इलाके व उसके आसपास तलाशी अभियान शुरू किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बाद में बताया कि लगता है कि तेंदुआ इलाके से बाहर निकल गया है। इसके साथ ही, उन्होंने भरोसा भी दिलाया कि भरत नगर और आसपास के इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जंगल से भटककर बस्ती में तेंदुए के आने की आशंका

स्थानीय लोगों ने हैरानी जताई और कहा कि उन्होंने बेंगलुरु के इस हिस्से में पहले कभी तेंदुआ नहीं देखा था। अधिकारियों को शक है कि यह जानवर पास के जंगली इलाकों से भटककर यहां आ गया होगा।

सीसीटीवी में बार-बास सड़क पार करता दिखा तेंदुआ

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि रात के वक्त तेंदुआ बार-बार सड़क पार करता है और फिर सड़क किनारे लगी लोहे की जाली के ऊपर कूदकर सड़क से दूर चला जाता है। हालांकि, बाद में तेंदुआ किस तरफ गया, ये सीसीटीवी में रिकॉर्ड नहीं हो पाया।

तेंदुए की पहचान क्या है?

जान लें कि तेंदुआ, बिल्ली की प्रजाति का ही ताकतवर जंगली जानवर है। तेंदुए का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा पार्डस है। इसे इंग्लिश में Leopard कहते हैं। तेंदुआ हल्के पीले या भूरे रंग का होता है, उस पर काले और गोल चित्तियां होती हैं। तेंदुआ, पेड़ पर चढ़ने में माहिर होता है। तेंदुए में इतनी ताकत होती है कि यह अपने से भारी शिकार को भी पेड़ के ऊपर पर घसीटकर ले जा सकता है। एशिया और अफ्रीका महाद्वीप के जंगलों में तेंदुआ पाया जाता है।

ये भी पढ़ें- पानी की तलाश में रिहायशी इलाके में आया तेंदुआ, कुएं में जा गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला गया बाहर- VIDEO

Latest India News