1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: दादी के साथ खेत पर गई लड़की को भैंस ने मारी टक्कर और फिर मिला उसका शव, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र: दादी के साथ खेत पर गई लड़की को भैंस ने मारी टक्कर और फिर मिला उसका शव, जानें पूरा मामला

बच्ची का नाम कार्तिकी सचिन सुतार था और वह अपनी दादी के साथ खेत पर गई थी। कार्तिकी जब कुएं से पानी भर रही थी, तभी पास में बंधी एक भैंस ने उसे टक्कर मार दी। बाद में बच्ची की शव कुएं में पड़ा हुआ था।

Maharashtra - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कार्तिकी सचिन सुतार

मुंबई: कहते हैं कि मौत का कोई भरोसा नहीं, वह कभी भी आ सकती है। लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें सुनकर हैरानी होती है। ताजा मामला अजरा शहर के भरत नगर इलाके का है। यहां एक भैंस ने एक 14 साल की बच्ची को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से वह कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई। बच्ची का नाम कार्तिकी सचिन सुतार था और वह अपनी दादी के साथ खेत पर गई थी। 

क्या है पूरा मामला

कार्तिकी जब कुएं से पानी भर रही थी, तभी पास में बंधी एक भैंस ने उसे टक्कर मार दी। इतने में वह नीचे गिर पड़ी और जब दादी को बच्ची नहीं दिखाई दी तो उन्होंने कुएं के पास जाकर देखा। बच्ची की शव कुएं में पड़ा हुआ था।

कुएं के किनारे पर बाउंड्री भी नहीं थी और कुआं नीचे की तरफ था। जिसके चलते घटना की जानकारी देर से मिली। अजरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- 

गोवा: टूरिस्ट परिवार पर होटल स्टाफ ने किया हमला, तलवार और चाकू से काटा, मचा हड़कंप

'बीजेपी में भी भ्रष्टाचार, मुझे उनका कोई नेता ईमानदार नहीं लगता', जानें और क्या बोले सपा महासचिव शिवपाल यादव

 

 

Latest India News