1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. iPhone का नेक्स्ट लेवल क्रेज, शख्स ने पूरे परिवार के लिए खरीदे 6 फोन; बोला- 'पैसा नहीं गिनना चाहिए'

iPhone का नेक्स्ट लेवल क्रेज, शख्स ने पूरे परिवार के लिए खरीदे 6 फोन; बोला- 'पैसा नहीं गिनना चाहिए'

देशभर में आईफोन के स्टोर्स पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। यहां दूर-दूर से लोग आकर रात से लाइन में लगे रहे और अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

शख्स ने खरीदे छह आईफोन।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शख्स ने खरीदे छह आईफोन।

एप्पल की नई स्मार्टफोन सीरीज iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की ऑफिशियल बिक्री पूरे देश में आज से शुरू हो गई है। बिक्री शुरू होने के साथ ही देश के अलग अलग शहरों से एप्पल फोन के दीवानों की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। दिल्ली, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरू में एप्पल स्टोर के बाहर लोग रात से ही लाइन में लगे हुए दिखाई दिए हैं। 

दिल्ली में आधी रात से ही लगी लाइनें

राजधानी दिल्ली में ग्राहकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर आधी रात के बाद से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था, जो सुबह होते-होते बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, आईफोन 18 Pro या iPhone 18 Pro Max सबसे पहले खरीदने की होड़ में लोग रात से ही स्टोर के बाहर कतारों में डट गए थे। इस भीड़ में आम ग्राहकों के साथ-साथ टेक रिव्यूअर्स और आईफोन प्रेमी भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

दूर-दूर से मुंबई पहुंचे ग्राहक

वहीं मुबंई में भी सुबह 8 बजे से आईफोन 18 की बिक्री शुरु हो चुकी है। यहां पर भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। केवल महाराष्ट्र ही नहीं गुजरात और राजस्थान से भी लोग यहां आईफोन 18 लेने आए हैं। यहां देर रात से ही लोग लाइनों में लगे हुए हैं। अभी भी एक के बाद एक लाइन लगी हुई हैं। पहले केवल उन्हीं को आईफोन-18 मिल रहा है, जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है। 

खरीदारों के बीच दिखा क्रेज

मुंबई के बीकेसी में एप्पल स्टोर पर जो शख्स आईफोन-18 का पहला ग्राहक बना है, वो गुजरात से मुंबई आए हैं। उन्होंने आईफोन लेने के बाद कहा कि उनकी पत्नी ही इसकी ओपनिंग करेंगी। वहीं एक शख़्स ने तो पूरे परिवार के लिए 6 आईफोन खरीद लिए। उसके साथ एक छोटा बच्चा भी था। उन्होंने कहा कि लाइफस्टाइल की बात होती है। उनके साथ मौजूद बच्चे से बात की गई तो उसने बताया कि वह अभी आईफोन 11 चला रहा है।

कितनी है कीमत?

बता दें कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को चार स्टोरेज वेरिएंट्स - 256GB, 512GB, 1TB और 2TB में खरीदा जा सकता है। इन दोनों ही डिवाइसेज को चार कलर ऑप्शन- डीप ब्लैक, ग्लेशियर, सिल्वर और बरगंडी कलर में खरीदा जा सकता है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि iPhone 18 Pro Max को 1,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

iPhone 18 Pro की कीमत

  • 256GB - 1,64,900 रुपये
  • 512GB - 1,89,900 रुपये
  • 1TB - 2,39,900 रुपये
  • 2TB - 3,14,900 रुपये

iPhone 18 Pro Max की कीमत

  • 256GB - 1,79,900 रुपये
  • 512GB - 2,04,900 रुपये
  • 1TB - 2,54,900 रुपये
  • 2TB - 3,29,900 रुपये

यह भी पढ़ें-

iPhone 18 Pro के लिए लाइन लगने की नहीं होगी जरूरत, Zepto से घर बैठे डिलीवर होगा आईफोन

Latest India News