1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone 18 Pro के लिए लाइन लगने की नहीं होगी जरूरत, Zepto से घर बैठे डिलीवर होगा आईफोन

iPhone 18 Pro के लिए लाइन लगने की नहीं होगी जरूरत, Zepto से घर बैठे डिलीवर होगा आईफोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 17, 2026 05:45 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 05:45 pm IST

आप घर बैठे नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max मंगा सकते हैं। इसके लिए आपको एप्पल स्टोर के बाहर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। Zepto देश के कई शहरों में यह सुविधा दे रहा है।

iPhone 18 Pro- India TV Hindi
आईफोन 18 प्रो सीरीज Image Source : APPLE

iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की सेल कल यानी 18 सितंबर से भारत में शुरू होने वाली है। नए लॉन्च हुए आईफोन के लिए अब आपको दिल्ली, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरू के एप्पल स्टोर के बाहर लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे Zepto से नए iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max को ऑर्डर कर सकते हैं। आईफोन के अलावा नए Apple AirPods 5 भी आपको Zepto से डिलीवर होंगे।

घर बैठे डिलीवर होगा iPhone 18 Pro

Zepto ने घोषणा किया है कि 18 सितंबर सुबह 8 बजे से आप iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Apple AirPods 5 को ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी नए आईफोन की खरीद पर दमदार ऑफर भी दे रही है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। Zepto का यह ऑफर दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नई शहरों के लिए है।

iPhone 18 Pro
Image Source : APPLE/ZEPTOआईफोन 18 प्रो सीरीज

iPhone 18 Pro को 1,64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। वहीं, iPhone 18 Pro Max को 1,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। यह भी 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। ये दोनों फोन चार कलर ऑप्शन- डीप ब्लैक, ग्लेशियर, सिल्वर और बरगंडी कलर ऑप्शन में आते हैं। कंपनी नए आईफोन की खरीद पर 7,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस तरह से ये आईफोन 1,57,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदे जा सकेंगे।

iPhone 18 Pro की कीमत

  • 256GB - 1,64,900 रुपये
  • 512GB - 1,89,900 रुपये
  • 1TB - 2,39,900 रुपये
  • 2TB - 3,14,900 रुपये

iPhone 18 Pro Max की कीमत

  • 256GB - 1,79,900 रुपये
  • 512GB - 2,04,900 रुपये
  • 1TB - 2,54,900 रुपये
  • 2TB - 3,29,900 रुपये

एप्पल के ये दोनों प्रीमियम डिवाइसेज कई बड़े अपग्रेड के साथ पेश किए गए हैं। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के मुकाबले ये दोनों फोन बड़ी बैटरी और फास्ट चिप के साथ आते हैं। साथ ही, फोन के फ्रंट में दिए गए डायनैमिक आईलैंड की साइज को भी कम किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये दोनों नए आईफोन अब तक लॉन्च हुए सभी आईफोन के मुकाबले बेहतर कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें - 15,000 रुपये सस्ता मिल रहा Redmi Turbo 5, Amazon पर नया ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक