A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Monsoon Update: कब आएगा मानूसन? सामने आ गई तारीख, IMD ने बताया पूरा शेड्यूल, गर्मी से मिलने वाली है बड़ी राहत

Monsoon Update: कब आएगा मानूसन? सामने आ गई तारीख, IMD ने बताया पूरा शेड्यूल, गर्मी से मिलने वाली है बड़ी राहत

Monsoon Update: गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने बता दिया है कि मानसून कब आने वाला है।

मानसून 2026 को लेकर अपडेट- India TV Hindi
Image Source : PTI AND MAUSAM.IMD.GOV.IN मानसून 2026 को लेकर अपडेट

Monsoon Update: उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन के समय लू चल रही है। कई राज्यों के सीएम ने अपने स्तर पर अलर्ट जारी किया हुआ है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गर्मी से बचाव को लेकर जनता से भी अपील की गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने राहत वाली खबर दी है। मौसम विभाग ने बता दिया है कि मानसून कब आने वाला है? 

मानसून आने की तारीख मौसम विभाग ने बताई

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी कहा कि मानसून के आने की तारीख में चार दिन का अंतर देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने कहा कि अगले 5 दिनों में केरल और माहे के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। 

मानसून के चलते बन गया निम्न वायु दाब का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो सकता है, जिससे केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिण लक्षद्वीप से सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में निम्न वायु दाब का क्षेत्र बन गया है। 

Image Source : mausam.imd.gov.inमानसून को लेकर IMD का अपडेट

इन हिस्सों में आगे बढ़ा मानसून

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मानसून दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के अधिकांश हिस्सों और कन्याकुमारी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, यह दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों, अंडमान सागर के अधिकांश भाग, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी आगे बढ़ चुका है। 

कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी

आईएमडी ने केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना को लेकर दो जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और 10 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया, जबकि त्रिशूर और पलक्कड़ को छोड़कर 10 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। 

मंगलवार के लिए, आईएमडी ने नौ जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मालूम हो कि ऑरेंज अलर्ट 11 सेंटीमीटर से 20 सेमी तक की बहुत भारी बारिश को, जबकि येलो अलर्ट 6 सेमी से 11 सेमी के बीच की भारी बारिश को दर्शाता है। 

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: बीजेपी विधायक ने बिना हेलमेट पहन कर चलाई बुलेट, फिर पुलिस को फोन कर कहा- अब काटो मेरा चालान

छात्रा से रेप के आरोपी के जेल से छूटते ही समर्थकों ने बरसाए फूल, कंधे पर बैठाकर लाए बाहर, जुलूस भी निकाला-VIDEO

 
 

Latest India News