1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: बीजेपी विधायक ने बिना हेलमेट पहन कर चलाई बुलेट, फिर पुलिस को फोन कर कहा- अब काटो मेरा चालान

VIDEO: बीजेपी विधायक ने बिना हेलमेट पहन कर चलाई बुलेट, फिर पुलिस को फोन कर कहा- अब काटो मेरा चालान

 Published : May 18, 2026 11:57 pm IST,  Updated : May 19, 2026 04:10 pm IST

बीजेपी विधायक अपने समर्थकों के साथ बुलेट चलाते हुए देखे गए। इसमें किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

BJP विधायक ने चलाई बुलेट- India TV Hindi
BJP विधायक ने चलाई बुलेट Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर से BJP के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक बुलेट को चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस विडियो में विधायक की काली फॉर्च्यूनर भी पीछे चल रही है। बुलेट चलाते हुए विधायक हेलमेट नहीं पहने हुए हैं।

फेसबुक पर पोस्ट लिख कर दी जानकारी

जब यह वीडियो वायरल हुआ और शाम होते-होते इस पर विधायक शलभ मणि ने अपने फेसबुक पेज पर बुलेट चलाने की वजह व खुद ही चालान काटने के लिए पोस्ट कर जानकारी दे डाली। MLA ने लिखा, 'देवरिया के मेहड़ा पूरवा में मेरे आवास के करीब प्रकाश यादव जी की चाय की दुकान पर कार्यकर्ता साथियों व शुभचिंतकों के साथ सुबह की चाय पर बैठकी हुई। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता व अनुज प्रमोद मणि जी ने नई बुलेट खरीदने की जानकारी देते हुए चलाकर इसका शुभारंभ करने का आग्रह किया।'

इस गलती के लिए काटो चालान

उन्होंने आगे कहा, 'हेलमेट न होने के बावजूद में उनका आग्रह टाल ना सका। हम दोनों ने मेरे आवास तक बुलेट चलाई, जो यातायात नियमों व सुरक्षा की दृष्टि से गलत है। मैंने देवरिया पुलिस को कहा है की इस त्रुटि के लिए तत्काल चालान काटकर मुझे अवगत करा दें।' 

विधायक ने लोगों से की अपील

उन्होंने कहा, 'हेलमेट यातायात नियमों के पालन के साथ ही अपनी हिफाजत के लिए भी अत्यंत आवश्यक है, जो त्रुटि मुझसे हुई वह आप कतई ना करें। वाहन पर हमेशा हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करें, लापरवाही ना करें। जय देवरिया।' 

बिना हेलमेट चलाई बुलेट

इस वायरल विडियो की पुष्टि व जानकारी स्वयं MLA ने फोन पर दी। इस सम्बंध में जब ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक विडियो वायरल हुआ है, जिसमें विधायक जी बिना हेलमेट बुलेट चला रहे है। इसको लेकर MV एक्ट के तहत चालान किया जा रहा है।

देवरिया से विनोद की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।