1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'तेजस लड़ाकू विमान क्रैश नहीं हुआ...', जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों पर आया HAL का बयान

'तेजस लड़ाकू विमान क्रैश नहीं हुआ...', जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों पर आया HAL का बयान

तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश होने की खबरों पर निर्माता कंपनी HAL ने बयान जारी किया है। HAL ने कहा है कि तेजस लड़ाकू विमान क्रैश नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि कंपनी ने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।

tejas fighter aircraft crash news- India TV Hindi
Image Source : PTI तेजस के क्रैश होने की खबरों पर HAL का आया बयान।

भारत के स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान के हादसे की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि, अब तेजस के निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL ने इस हादसे की खबरों को लेकर बयान जारी कर दिया है। HAL ने साफ कर दिया है कि LCA तेजस विमान क्रैश नहीं हुआ है। HAL ने इस घटना को लेकर जानकारी दी है कि ये घटना जो कि विचाराधीन है, वह ग्राउंड पर एक मामूली तकनीकी समस्या थी, न कि हवाई दुर्घटना।

तेजस सबसे सुरक्षित विमान- HAL

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने कथित LCA तेजस दुर्घटना पर हालिया मीडिया रिपोर्टों को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है और साफ तौर पर कहा है कि तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है। HAL ने अपने बयान में कहा है कि तेजस अपने दुनियाभर में अपने समकक्ष विमानों के मुकाबले सबसे अच्छे सुरक्षा रिकॉर्ड वाले विमानों में से एक है।

मामले की जांच जारी

हालिया मीडिया रिपोर्टों को स्वीकार करते हुए है तथ्यात्मक स्पष्टीकरण दिया है और बताया है कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, विमान में हुई तकनीकी समस्या के बारे में गहन जांच की जा रही है। जल्द से जल्द और प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करने के लिए HAL भारतीय वायु सेना (IAF) के साथ नजदीकी समन्वय के साथ काम कर रहा है।

पहले क्या जानकारी सामने आई थी?

PTI के मुताबिक, इससे पहले खबर सामने आई थी कि फरवरी महीने की शुरुआत में भारतीय वायुसेना का तेजस विमान एयरबेस पर संदिग्ध तौर पर ब्रेक फेल होने के बाद रनवे से आगे निकल गया था और इस कारण विमान के ढांचे को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा था। जानकारी सामने आई थी कि इस घटना के वक्त विमान का पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया था। ये विमान एक अग्रिम मोर्चे के एक एयरबेस पर ट्रेनिंग उड़ान के बाद वापस लौट रहा था। हालांकि, वायुसेना की ओर से इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि मार्च 2024 में जैसलमेर के पास एक तेजस विमान क्रैश हो गया था। इसके अलावा नवंबर 2025 में दुबई एयरशो में भी एक तेजस जेट क्रैश हुआ था।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेशी आतंकी मॉड्यूल के 8 गिरफ्तार आरोपियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे, पूछताछ में खुले कई राज

लश्कर के बांग्लादेशी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, हाफिज सईद के संपर्क में था हैंडलर शब्बीर; ISI कर रही थी फंडिंग

Latest India News