1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लश्कर के बांग्लादेशी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, हाफिज सईद के संपर्क में था हैंडलर शब्बीर; ISI कर रही थी फंडिंग

लश्कर के बांग्लादेशी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, हाफिज सईद के संपर्क में था हैंडलर शब्बीर; ISI कर रही थी फंडिंग

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 22, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 06:49 pm IST

रविवार सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलग-अलग जगहों से आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि इस सभी का हैंडलर शब्बीर, हाफिज सईद के साथ सीधा संपर्क में था।

बांग्लादेशी हैंडलर शब्बीर और हाफिज सईद। - India TV Hindi
बांग्लादेशी हैंडलर शब्बीर और हाफिज सईद। Image Source : REPORTER INPUT/FILE

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज सुबह एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं। वहीं अब इन सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इनके पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। अब तक की जांच में यह भी सामने आया है। इन संदिग्धों का हैंडलर शब्बीर शाह, मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और जकी उर रहमान से संपर्क में था। 

ISI कर रही थी फंडिंग 

दरअसल, आज सुबह ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर के बांग्लादेशी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के मुताबिक, बांग्लादेश में मौजूद कश्मीरी आतंकी और गिरफ्तार आरोपियों का हैंडलर शब्बीर शाह मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान से सीधा संपर्क में था। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए भारत में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों की भर्ती करने में जुटी है। लश्कर के 8 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल ने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI रिक्रूटमेंट के लिए फंडिंग भी कर रही है।

हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान से सीधा संपर्क

जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश में बैठा लश्कर का हैंडलर शब्बीर अहमद लोन 2007 से सीधा लश्कर चीफ हाफिज सईद और लश्कर के टॉप आतंकी और 26/11 हमले के मास्टरमाइंड में से एक जकी-उर-रहमान लखवी से सीधे संपर्क में था। यह भी पता चला है कि साल 2007 में जब स्पेशल सेल ने शब्बीर शाह को दिल्ली में गिरफ्तार किया था, तब इस बात के सबूत मिले थे कि शब्बीर शाह सीधा हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी से बात करता था।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली ही नहीं पूरे देश में करने थे धमाके, कई शहरों की हुई थी रेकी, बांग्लादेश में बैठा हैंडलर शब्बीर कर रहा था गाइड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत