1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: देश दहलाने की साजिश नाकाम... तमिलनाडु-बंगाल से गिरफ्तार कर दिल्ली लाए गए 8 संदिग्ध आतंकी; बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

VIDEO: देश दहलाने की साजिश नाकाम... तमिलनाडु-बंगाल से गिरफ्तार कर दिल्ली लाए गए 8 संदिग्ध आतंकी; बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

 Reported By: Kumar Sonu,  Abhay Parashar Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 22, 2026 09:02 am IST,  Updated : Feb 22, 2026 09:33 am IST

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों के तार सीमा पार से जुड़े हुए हैं। इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। इनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

आतंकी साजिश नाकाम, 8 संदिग्ध गिरफ्तार- India TV Hindi
आतंकी साजिश नाकाम, 8 संदिग्ध गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों की शह पर बड़ी आतंकी साजिश अंजाम देने की योजना बना रहे थे। संदिग्धों के पास से मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद हुए हैं। तमिलनाडु से सभी आरोपियों को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया गया। अब तक कुल 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

  1. मिजानुर रहमान
  2. मोहम्मद शबत
  3. उमर
  4. मोहम्मद लितान
  5. मोहम्मद शाहिद
  6. मोहम्मद उज्जल

कहां से हुई गिरफ्तारी?

तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को तिरुप्पुर के अलग-अलग गारमेंट यूनिट्स से पकड़ा गया है।

  • उथुकुली: 02 आरोपी
  • पल्लादम: 03 आरोपी
  • तिरुमुरुगनपूंडी: 01 आरोपी

फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल

जांच में सामने आया है कि तमिलनाडु से गिरफ्तार सभी आरोपी फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपा रहे थे। गारमेंट इंडस्ट्री में काम करने की आड़ में ये लोग आतंकी नेटवर्क का विस्तार कर रहे थे। ये आरोपी सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में कंटेंट पोस्ट कर रहे थे और युवाओं को बरगलाने की कोशिश में थे।

8 मोबाइल, 16 सिम कार्ड बरामद

पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार संदिग्धों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इनके डेटा से कई विदेशी हैंडलर्स के सुराग मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन संदिग्धों को सीमा पार से फंडिंग मिल रही थी। इन्होंने देश के कई महत्वपूर्ण शहरों की रैकी भी की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि ये दिल्ली में 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर लगाने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे।

ये भी पढ़ें-

9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1.70 करोड़ मतदाताओं के नाम कटे, गुजरात में सबसे बड़ी कटौती

नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ा धमाका; CRPF के 2 जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।