1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद कॉलेज से मंदिर घूमने जा रही थीं छात्राएं, बस की टक्कर से एक की मौत; दो घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद कॉलेज से मंदिर घूमने जा रही थीं छात्राएं, बस की टक्कर से एक की मौत; दो घायल

कर्नाटक में एक बस की टक्कर से टू-व्हीलर सवार एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो छात्राएं घायल हो गई हैं। ये तीनों छात्राएं कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद मंदिर घूमने जा रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत।

कोलार: कर्नाटक के कोलार जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक प्राइवेट बस और टू-व्हीलर की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि दो स्टूडेंट घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि तीनों PU में फर्स्ट ईयर की छात्राएं थीं। ये सभी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद वहां से निकलीं थीं। एक टू-व्हीलर से ये तीनों छात्राएं किसी मंदिर जा रही थीं, तभी रास्ते में ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो छात्राएं घायल हो गई हैं। घायल छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

एक छात्रा की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक यह हादसा चिंतामणि-बेंगलुरु रोड पर कटमाचनहल्ली गेट के पास हुआ। हादसे के समय तेजी से आ रही एक प्राइवेट बस ने टू-व्हीलर को टक्कर मार दी। इस टू-व्हीलर पर फर्स्ट ईयर के PU के तीन स्टूडेंट्स सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में आर. गोल्लाहल्ली गांव की रहने वाली दीपिका (16) की मौत हो गई। इसके अलावा त्रिपुरा (16) के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे बेंगलुरु के NIMHANS में शिफ्ट किया गया, जबकि स्मिता (16) का पैर टूट गया और उसका इलाज कोलार के SNR हॉस्पिटल में चल रहा है।

मंदिर जाते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि तीनों छात्राएं अपने कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद निकली थीं। तीनों छात्राएं एक टू-व्हीलर से पास के ही कैवारा मंदिर जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद चिंतामणि रूरल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है। 

झारखंड में 6 लोगों की मौत

झारखंड के लातेहार में हुए एक अन्य हादसे में कंटेनर ट्रक ने ऑटो-रिक्शा और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच चंदवा पुलिस स्टेशन इलाके की डेढ़ टंगवा घाटी में हुआ। चंदवा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मनोरंजन प्रसाद ने बताया कि मरने वालों में अफसरी खातून (40) और उनका बेटा असजद (7) शामिल थे। उन्होंने कहा, "मरने वालों में से तीन लातेहार के रहने वाले थे। ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की भी मौत हो गई, जिसकी पहचान लोहरदगा जिले के रहने वाले रागीब खान (35) के तौर पर हुई है, जबकि दो अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।" उन्होंने आगे बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें-

गर्लफ्रेंड के परिजनों ने प्रेमी को पीटा, घायल अमर बहादुर ने अस्पताल में भर दी प्रेमिका की मांग

Latest India News