1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Operation Sindoor: हाफिज सईद के ठिकाने पर भारत ने किया हमला, आखिरी बार यहां देखा गया था मोस्ट वॉन्टेड आतंकी

Operation Sindoor: हाफिज सईद के ठिकाने पर भारत ने किया हमला, आखिरी बार यहां देखा गया था मोस्ट वॉन्टेड आतंकी

Operation Sindoor: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत ही हाफिज सईद के ठिकाने पर हमला किया है। इसके अलावा 8 और ठिकानों पर भारत ने मिसाइल अटैक किया है।

hafiz saeed- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM हाफिज सईद।

भारत ने घोषणा की है कि उसने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए हैं, ताकि आतंकी ढांचे को ध्वस्त किया जा सके। ये हमले पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाए गए 26 आम लोगों की हत्या की जवाबी कार्रवाई में किए गए हैं। इसमें हाफिज सईद के ठिकाने को भी निशाना बनाया गया है। बता दें कि हाफिज सईद 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। लश्कर का मिलिट्री टैंक उड़ाने की भी खबर सामने आई है।

इस जगह छिपाया गया था हाफिज सईद

पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा के चीफ आतंकी हाफिज सईद को कहां छिपाकर रखा है, इसकी जानकारी भारत के पास थी। पाकिस्तान आर्मी ने भारत के हमले के डर से हाफिज को लाहौर में सिविलियन इलाके में छिपाकर रखा था। लाहौर के मोहल्ला जोहर में छिपाया गया था। पाकिस्तान सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप के पूर्व कमांडो उसकी 24 घंटे सुरक्षा में तैनात हैं।

आतंकी हाफिज सईद कहने को अभी जेल की सजा काट रहा है। जेल के नाम पर उसे लाहौर में ऐसे घर में सुरक्षित पनाह दी गई है जिसके चारों तरफ मस्जिद, मदरसे और आम लोगों के घर हैं। हाफिज के मकान के एक किलोमीटर के दायरे में गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। उधर पाकिस्तान ने आतंकी सरगना हाफिज सईद की सिक्योरिटी बढ़ा दी है । पाकिस्तान ने हाफिज सईद के घर के बाहर फोर लेयर सिक्योरिटी तैयार की है ताकि उसे भारत के प्रहार से बचाया जा सके। हाफिज सईद के घर के बाहर पाकिस्तान आर्मी के जवानों की तैनाती कर दी गई है। लश्कर चीफ के ठिकाने के चार किलोमीटर एरिया में CCTV लगाया गया है और पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

भारत ने जारी की ये जानकारी

भारत की ओर से की गई कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। इसके अलावा मंत्रालय के अनुसार, ये कदम पहलगाम में हुए "बर्बर" आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।

 

Latest India News