Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान में 9 जगहों पर 21 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। भरतीय सेना के इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को ध्वस्त किया गया है। इसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया है। पीएम मोदी ने खुद इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। चलिए आपको बताते हैं कि भारत ने 9 जगहों पर कौन-कौन से 21 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है।
चलिए आपको बताते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर भारत ने किन 21 आतंकी कैंपों को ध्वस्त किया गया है।
- सवाई नाला
- सैयद ना बिलाल
- मसकर-ए-अक्सा
- चेलाबंदी
- अब्दुल्ला बिन मसूद
- दुलई
- गढ़ हबीबउल्लाह
- बतरासी
- बालाकोट
- ओघी
- बोई
- सेंसा
- गुलपुर
- कोटली
- बराली
- डुंगी
- बरनाला
- महमूना जोया
- सरजल
- मुरीदके
- बहावलपुर
Image Source : india tvभारत ने पाकिस्तान में इन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया
भारतीय अधिकारियों ने दी जानकारी
भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान तथा उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की प्रेस ब्रीफिंग की। इसमें बताया गया कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान स्थित जिन आतंकी ठिकानों पर हमला किया उनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं।
पाकिस्तान से जुड़े आतंकी हमलों के तार
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का मकसद जम्मू कश्मीर के सामाजिक हालात में खलल डालना था जहां प्रगति और विकास हो रहा है। विदेश सचिव ने कहा कि पहलगाम हमले की जांच में पाकिस्तान के तार इससे जुड़े होने का खुलासा हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे खुफिया तंत्र ने पहलगाम हमले में शामिल और इसकी साजिश रचने वालों की पहचान की है।’’
यह भी पढ़ें:
चीन द्वारा बनाया गया लड़ाकू विमान JF-17, जिसपर पाकिस्तान को है घमंड, क्या है उसकी औकात?
Operation Sindoor: भारत के हमले ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, देखें आतंकी ठिकानों का कैसा हुआ हाल?
Latest India News