श्रीनगर: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक 2 स्थानीय आतंकियों की मदद से तीन से 4 आतंकियों ने एके-47 राइफल से लगातार फायरिंग। दो आतंकवादी पश्तून भाषा बोल रहे थे। वहीं जिन दो स्थानीय आतंकवादियों ने इनकी मदद की उनके नाम आदिल और आसिफ हैं। एक बिजभेरा का रहनेवाला है जबकि दूसरा त्राल का निवासी है। हमने के दौरान दो आतंकियों ने बॉडी कैन पहन रखी और सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची एनआईए की टीम ने भी लोगों के बयान लिएष फॉरेंसिक टीम ने गोलियों के खोखे और अन्य सैंपल्स इकट्ठा किया।
Image Source : INDIA TVदो स्थानीय आतंकियों की मदद से हमला
आसिफ अहमद शेख त्राल का रहनेवाला है और उसकी उम्र 26 साल। आसिफ बी कैटगरी का आतंकी है और सुरक्षा एजेंसियों ने उसके ऊपर तीन लाख का इनाम रखा है। आसिफ जैश-ए-मोहम्मद तंजीम का आतंकी है। वहीं दूसरा आतंकी आदिल अख्तर लश्कर-ए-तोईबा का आतंकी है। वह ए कैटगरी का आतंकी है और बिजबेहरा का रहनेवाला है। सुरक्षाबलों को इन दोनों आतंकियों की तलाश है।
बता दें कि मंगलवार को पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। आज गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम में हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन था।
पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद गृह मंत्री शाह पहलगाम के लिए रवाना हुए। पहलगाम में उन्होंने घटनास्थाल का दौरा किया। जिस जगह आतंकियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया था वहां पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। इस बीच सुरक्षाबलों ने भी इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
Latest India News