1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रंप के टैरिफ वार के बीच मोदी-जिनपिंग की कब होगी मुलाकात? तारीख आ गई सामने

ट्रंप के टैरिफ वार के बीच मोदी-जिनपिंग की कब होगी मुलाकात? तारीख आ गई सामने

जल्द ही दुनिया के दो शक्तिशाली मुल्कों के प्रमुख एक दूसरे से मुलाकात करनेे वाले हैं। यह मुलकात चीन में होनेवाली SCO मीटिंग से अलग हटकर होगी।

pm modi and jinping- India TV Hindi
Image Source : PTI पीएम मोदी, शी जिनपिंग

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात की तारीख सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार 31 अगस्त को एससीओ बैठक से इतर दोनों नेता एक-दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं। बदली हुई विश्व राजनीति में यह मुलाकात बेहद अहम होने वाली है।

31 अगस्त से 1 सितंबर तक SCO सम्मेेलन 

पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के तियानजिन की यात्रा पर रहेंगे। इसी दौरान एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।  यह प्रधानमंत्री मोदी की सात वर्षों में पहली चीन यात्रा होगी, जो उभरते क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्य में इस यात्रा के महत्व को दर्शाती है। 

टैरिफ वार के बीच अहम मुलाकात

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात ऐसे समय में होने वाली है जब भारत और अमेरिका के संबंध बेहद जटिल हो चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। वहीं भारत अपने हितों के आगे अमेरिकी शर्तें मानने को तैयार नहीं है।अमेरिका चाहता है कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदे। जबकि भारत अमेरिका के इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं है। इसके अलावा व्यापार के क्षेत्र में कई अन्य शर्तें रखकर अमेरिका अपने हितों के आगे भारत को झुकाना चाहता है। 

ये नेता भी सम्मेलन में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इंडोनेशियाई समकक्ष प्रबोवो सुबियांटो, मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू कुछ प्रमुख नेता हैं जो एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:  टैरिफ वॉर के बीच सामने आई अमेरिका की खीझ, जानें अब व्हाइट हाउस के एडवाइजर ने क्या कहा?
ये भी पढ़ें: 'भारत अड़ा रहा तो अमेरिका भी अपना रुख नरम नहीं करेगा', टैरिफ पर ट्रंप के आर्थिक सलाहकार की चेतावनी

 

Latest India News