1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में पुलिस अधिकारी को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, कुछ दूर तक घसीटा, हुई मौत

पंजाब में पुलिस अधिकारी को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, कुछ दूर तक घसीटा, हुई मौत

यातायात पुलिस के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मलकीत सिंह ने मंगलवार दोपहर डीसी चौक के पास जांच के लिए मिनी ट्रक को रुकने का इशारा किया था लेकिन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो सांकेतिक तस्वीर

पंजाब के कपूरथला में मंगलवार को एक मिनी ट्रक ने यातायात पुलिस के एक अधिकारी को टक्कर मार दी और उसे कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में उनकी मौत हो गई। यातायात पुलिस के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मलकीत सिंह ने मंगलवार दोपहर डीसी चौक के पास जांच के लिए मिनी ट्रक को रुकने का इशारा किया था लेकिन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। 

सिंह की जैकेट ट्रक में फंस गई 

उन्होंने कहा कि एएसआई मलकीत सिंह की जैकेट ट्रक में फंस गई और वह उसे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट आईं। अधिकारी ने कहा कि मलकीत सिंह को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 

ड्राइवर अभी भी फरार

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और चालक को पकड़ने के लिए सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया है। वहीं मृतक अधिकारी के घर मातम छा गया है। परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

Latest India News