1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कार की छत पर सवार होकर पुलिसकर्मी ने 40 किमी तस्करों का किया पीछा, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

कार की छत पर सवार होकर पुलिसकर्मी ने 40 किमी तस्करों का किया पीछा, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

कोविलपालयम पुलिस ने लगभग 40 किलोमीटर तक एक कार का पीछा किया और तस्करों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया। इस दौरान, संदिग्धों को भागने से रोकने के लिए एक पुलिसकर्मी चलती गाड़ी की छत पर चढ़ गया।

आरोपियों की गाड़ी पर सवार पुलिसकर्मी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER आरोपियों की गाड़ी पर सवार पुलिसकर्मी

तमिलनाडु में कोयंबटूर जिले की कोविलपालयम पुलिस ने लगभग 40 किलोमीटर तक एक कार का पीछा किया और तस्करों के एक गिरोह को गिरफ्तार कर लिया। संदिग्धों को भागने से रोकने के लिए पुलिस का एक जवान चलती गाड़ी की छत पर सवार हो गया। यह घटना रविवार सुबह हुई, जब पुलिस को विलांकुरिची इलाके में एक कार में संदिग्ध लोगों के घूमने की जानकारी मिली। 

पुलिस के मुताबिक कर्नाटक रजिस्ट्रेशन की इस कार में आरोपी गुटखे की तस्करी कर रहे थे। तमिलनाडु में गुटखा और पान मसाले की बिक्री पर पाबंदी है। पुलिस की एक टीम ने तुरंत उनका पीछा करना शुरू किया और गाड़ी का पीछा करते हुए अविनाशी की ओर गई। पीछा करने के दौरान, पुलिस कार के करीब पहुंचने में कामयाब रही और बताया जाता है कि एक पुलिसकर्मी चलती गाड़ी की छत पर चढ़ गया, ताकि आरोपियों को रोका जा सके, लेकिन आरोपियों ने कार को नहीं रोका।  

40 किमी तक चलती कार पर सवार रहा पुलिसकर्मी

हेड कॉन्स्टेबल वेलुमुरुगन करीब 40 किलोमीटर तक कार की छत पर ही डटे रहे। लगातार पीछा करने और दूसरे पुलिस स्टेशन को अलर्ट करने के बाद आखिरकार पुलिस ने अविनाशी रोड पर कार को रोक कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। यह घटना रविवार सुबह हुई, जब पुलिस को विलांकुरिची इलाके में कार में संदिग्धों के घूमने की सूचना मिली। पुलिस की एक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पीछा करना शुरू किया और उसे अविनाशी की ओर जाते हुए देखा। पीछा करते समय पुलिस कार के करीब पहुंच गई और बताया जाता है कि गाड़ी के चलते रहने के बावजूद एक पुलिसकर्मी उसकी छत पर चढ़ गया। वह पुलिसकर्मी कई किलोमीटर तक कार की छत पर ही रहा। उसने संदिग्धों को भागने से रोकने और टीम को गाड़ी काबू में लाने में मदद करने की कोशिश की।

यहां देखें वीडियो

अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए आरोपी

यह घटना तब शुरू हुई जब कोयंबटूर के पास एक पुलिस टीम ने रूटीन चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। पुलिसकर्मियों ने देखा कि कार के पिछले हिस्से में सामान की कई बोरियां रखी हुई थीं। जब एक सब-इंस्पेक्टर ने बोरियों की जांच करने की कोशिश की, तो कार में सवार तीनों लोगों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को धक्का दिया, कार के दरवाजे लॉक किए और तेज़ी से भागने की कोशिश की। तेज़ी दिखाते हुए हेड कॉन्स्टेबल वेलमुरुगन कार की छत पर कूद गए और उसे पकड़े रहे।

ये भी पढ़ेंः रील बनाने के चक्कर में बाढ़ के तेज बहाव में बहे युवक, पेड़ पर जाकर अटके, सामने आया VIDEO

बच्चा बहा तो जान की परवाह किए बिना नदी में कूद गई मां हिरण, दोनों का हुआ रेस्क्यू; देखें VIDEO

 

 

Latest India News