A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab Encounter: लुधियाना में दो आतंकियों का एनकाउंटर, पाक आतंकी मॉड्यूल का बड़ा खुलासा, जानें

Punjab Encounter: लुधियाना में दो आतंकियों का एनकाउंटर, पाक आतंकी मॉड्यूल का बड़ा खुलासा, जानें

पंजाब के लुधियाना में आज पुलिस ने दो आतंकियों का एनकाउंटर किया है, जिसमें दोनों घायल हो गए हैं। इन दोनों आतंकियों के तार पाकिस्तानी आतंकी माड्यूल से जुड़े हैं। पुलिस ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

पंजाब में एनकाउंटर- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पंजाब में एनकाउंटर

पंजाब: लुधियाना में पंजाब पुलिस ने दो आतंकियों का एनकाउंटर किया है, दोनों आतंकियों के तार आतंकी ग्रुप से जुड़े हुए हैं, जो पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन दोनों संदिग्ध लोगों को हैंड ग्रेनेड इकट्ठा करके तयशुदा जगहों पर फेंकने का काम सौंपा गया था। पुलिस ने समय रहते इन्हें धर दबोचा है। पुलिस ने मौके से हैंड ग्रेनेड, कुछ पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर की ये घटना लुधियाना शहर से बाहर आउटर पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। अगर पकड़े ना जाते तो ये दोनों आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे।

पुलिस की आतंकियों के साथ मुठभेड़

पंजाब पुलिस ने बताया कि लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा (दिल्ली-अमृतसर हाईवे) पर पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के दो आतंकवादियों का एनकाउंटर किया गया है जिसमें दो आतंकी घायल हैं। घायल हुए आतंकियों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पहले पकड़े गए तीन आतंकियों की पूछताछ से मिली सूचना पर ट्रैप लगाया गया था। पुलिस हिरासत में लिए आतंकियों को सामान बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी आतंकियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आतंकियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आतंकी घायल हो गए हैं। 

ग्रेनेड अटैक की कर रहे थे तैयारी

पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है। दोनों घायल आतंकियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें से एक की हालत गंभीर है। आतंकियों से पास से  2 चीनी ग्रेनेड, 5 चीनी पिस्टल और 50 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ये आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर ग्रेनेड लेने और अटैक करने आए थे, जो पकड़े गए हैं।

(रिपोर्टर-तुषार भारती)

ये भी पढ़ें:
देश के इन राज्यों में आ रहा नया चक्रवाती तूफान! आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट; यहां पर पड़ेगी कड़ाके सर्दी
फर्जी समन और ‘डिजिटल अरेस्ट’ रोकने के लिए ED ने बदला समन जारी करने का तरीका, जानें नई प्रक्रिया

Latest India News