1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'सोनम बस हो गया, इसे और आगे मत बढ़ाओ', सलमान खान ने फिर किया पोस्ट; छात्रों से घर जाने को कहा

'सोनम बस हो गया, इसे और आगे मत बढ़ाओ', सलमान खान ने फिर किया पोस्ट; छात्रों से घर जाने को कहा

सलमान खान ने एक बार फिर से छात्रों के प्रदर्शन को लेकर रिएक्शन दिया है। उन्होंने अब प्रदर्शनकारी छात्रों से अनुरोध किया है कि वह इसे खत्म करें और अपने घर जाएं। साथ ही सलमान खान ने सोनम वांगचुक से भी अनशन खत्म करने की अपील की है।

sonam wangchuk salman khan- India TV Hindi
Image Source : PTI सोनम वांगचुक और सलमान खान।

नीट पेपर लीक विवाद पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस वक्त प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ है। मौके पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने छात्रों से घर लौटने की अपील की है। सलमान खान ने पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। 

24 घंटे में सलमान खान का दूसरा पोस्ट

सलमान खान ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि मुझे यकीन है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक के लिए ज़िम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों प्लीज़ अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए। खास बात यह है कि छात्रों के प्रोटेस्ट को लेकर सलमान खान का 24 घंटे के अंदर दूसरा पोस्ट है।

'अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा'

सलमान खान ने लिखा है, ''पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज़ अपने माता-पिता के पास और घर लौट जाइए। आगे उन्होंने लिखा है, ''सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत बढ़ाओ। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।''

'आंदोलन का राजनीतिकरण ना हो

बता दें कि इससे एक दिन पहले सलमान खान ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तारीफ करते हुए सरकार से कड़े कदम उठाने की अपील की थी। सलमान खान ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा था कि छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण था और इसे हिंसक होते देख उन्हें काफी दुख हुआ। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई थी। सलमान ने कहा था कि यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए।

'आंदोलन का श्रेय केवल छात्रों को ही मिलना चाहिए'

साथ ही सलमान ने उम्मीद जताई थी कि सरकार भी छात्रों को पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। सलमान ने सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना की है। उन्होंने लिखा कि जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी ने कल देशभर में किया प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि ये प्रदर्शन देश के सभी राज्यों और उनके जिलों में होगा।

यह भी पढ़ें-

पेपर लीक पर एक्शन में केंद्र सरकार! देश के 4 शहरों में बनावाएगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, जिसमें रोजाना होगी सुनवाई

कनॉट प्लेस शाम 6:30 बजे पूरी तरह बंद, 17 मेट्रो स्टेशन ठप; CJP प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में कहां-कितना असर?

Latest India News