1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Operation Sindoor का नाम सुन रो पड़ी संतोष जगदाले की बेटी, हमले को बताई सच्ची श्रद्धांजलि

Operation Sindoor का नाम सुन रो पड़ी संतोष जगदाले की बेटी, हमले को बताई सच्ची श्रद्धांजलि

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इस हमले को एक सच्ची श्रद्धांजलि बताई।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : ANI पहलगाम हमले में जान गंवाले वाले संतोष की बेटी

पिछले महीने अप्रैल में पहलगाम में क्या हुआ, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। 22 अप्रैल को कुछ आतंकियों ने निर्दोष लोगों को अपना निशाना बनाया और तब से देश के लोगों की एक ही मांग थी कि भारत सरकार इस हमले का करारा जवाब दे। आज तड़के लोगों की इच्छा पूरी हो गई क्योंकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कुल 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया और इसमें बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की खबर है। अब हमले की जानकारी मिलने के बाद पहलगाम में जान गंवाने वाले संतोष की बेटी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है।

संतोष की बेटी ने क्या कुछ कहा?

मीडिया से बात करते हुए मृतक संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने कहा, 'घरवालों के फोन आए और तब पता चला कि पहलगाम में जो हमला हुआ था, उसका जवाब एयर स्ट्राइक करके दिया गया है। पहले तो मिशन का नाम सुनकर मैं तो बहुत रो रही थी। मुझे याद है कि श्रद्धांजलि देने अमित शाह जिस दिन श्रीनगर आए थे, उस दिन सभी बहनें बोल रही थी कि हम भारत की बहनें हैं, हम आपकी बहनें हैं और हमसे हमारे पतियों को छीन लिया गया है। तो मुझे लगता है कि इसी कारण इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया होगा।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह उनके(आतंकी हमले में जान गंवाने वाले) लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है जो भारत ने एयर स्ट्राइक करके दी है। मैं मोदी जी को धन्यवाद करना चाहती हूं कि उन्होंने 15 दिन के अंदर न्याय दिलाया।'

प्रगति जगदाले ने क्या कुछ कहा?

इस हमले के बाद संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले ने कहा, 'आतंकवादियों ने जिस तरह हमारी बेटियों का सिंदूर मिटाया, उसके बाद यह करारा जवाब है। इस ऑपरेशन का नाम सुनते ही मेरी आंखों में आंसू आ गए।' उन्होंने आगे कहा कि, मैं सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं। आपको बता दें कि प्रगित जगदाले संतोष जगदाले की पत्नी हैं जिनकी पहलगाम आतंकी हमले में जान चली गई थी।

(इनपुट: एएनआई)

ये भी पढ़ें-

Operation Sindoor: भारत ने और भी आतंकी ठिकानों की कर ली पहचान, बोला- 'पाकिस्तान ने फिर गड़बड़ी की तो...'

ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर, भारत ने की बड़ी कार्रवाई

Latest India News