आज तड़के भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारत का यह एक्शन पिछले महीने हुए आतंकी हमले का जवाब था जिसमें पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों को अपना निशाना बनाया था। उस आतंकी हमले के बाद से लोगों को बस उस पल का इंतजार था जब भारत इस हमले का बदला ले और वह पल आज आ ही गया। अब उस स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान को लेकर भारत का एक बड़ा सामने आया है। दूसरे भाषा में कहें तो यह पाकिस्तान के लिए एक चेतावनी है।
Related Stories
भारत ने किए अन्य आतंकी ठिकानों की पहचान
पाकिस्तान में स्ट्राइक करने के बाद भारत ने एक बड़ा स्टेटमेंट दिया है जो पाकिस्तान के लिए चेतावनी है। भारत ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने फिर से कोई गड़बड़ी की तो भारत उस पर फिर से हमला करेगा। भारत ने पाकिस्तान के कुछ अन्य आतंकी ठिकानों की पहचान कर ली है। आपको बता दें कि इस स्ट्राइक के बाद भारत ने कुछ देशों से बात करते हुए उन्हें इसकी जानकारी भी दी है। भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, UAE और सऊदी अरब से बात की है।
भारत की तरफ से सबसे बड़ा मिसाइल हमला
आज सुबह-सुबह भारत ने पाकिस्तान में जो हमला किया है उसमें बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की आशंका है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस हमले में 100 से अधिक आतंकी मारे गए हैं। भारत ने पाकिस्तान के सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है और भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने की बात को कन्फर्म किया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर ये हमला किया गया है। यह पाकिस्तान पर किया गया भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला है।
ये भी पढ़ें-
ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर, भारत ने की बड़ी कार्रवाई
Operation Sindoor: कैसे की गई 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्लानिंग, किस तरीके से किया गया हमला