1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वाहन चेकिंन के दौरान नहीं रोका स्कूटी, कांस्टेबल को उड़ाकर भागा; घटना CCTV कैमरे में कैद

वाहन चेकिंन के दौरान नहीं रोका स्कूटी, कांस्टेबल को उड़ाकर भागा; घटना CCTV कैमरे में कैद

विजयवाड़ा से हैदराबाद की ओर स्कूटी पर आ रहे वाहन चालक ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल को स्कूटी रोकने का प्रयास करने पर टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

ट्रैफिक कांस्टेबल को टक्कर मार भागा स्कूटी चालक- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT ट्रैफिक कांस्टेबल को टक्कर मार भागा स्कूटी चालक

तेलंगाना: यादाद्री भुवनगिरि जिले के चाउटुप्पल मंडल में स्थित पंतंगी टोल प्लाजा पर बुधवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी चालक ने ट्रैफिक कांस्टेबल आसिफ को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान हैदराबाद निवासी विशाल के रूप में कर ली है।

कांस्टेबल को मारी टक्कर

यह घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई, जब ट्रैफिक पुलिस विजयवाड़ा से हैदराबाद की ओर आ रहे वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी चालक को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन रुकने के बजाय चालक ने जानबूझकर कांस्टेबल आसिफ को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला।

टक्कर से कांस्टेबल आसिफ को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर में तीन जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।

स्कूटी चालक की हुई पहचान

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने स्कूटी और उसके चालक की पहचान की। फरार होने वाले आरोपी का नाम विशाल है, जो हैदराबाद का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: मुजफ्फरपुर में युवक के साथ हैवानियत, भरी महफिल में नंगा कर पीटा गया, मांगता रहा रहम की भीख

"ऑनलाइन मनी गेमिंग से 45 करोड़ लोग प्रभावित, 20 हजार करोड़ रुपये गंवाए", अश्विनी वैष्णव का Exclusive इंटरव्यू

Latest India News