ऑपरेशन सिंदूर में कामयाब इस्तेमाल के बाद, अब स्काईस्ट्राइकर का प्रयोग भारत और अमेरिका की ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज 'युद्ध अभ्यास 2026' में भी किया जा रहा है। अभ्यास का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्काईस्ट्राइकर जमीन पर सटीक हमला करते हुए दिख रहा है। स्काईस्ट्राइकर, मॉडर्न बैटलफील्ड ऑपरेशन्स में 'Loitering Munitions' और Drone Warfare की बढ़ती भूमिका को दिखाता है।
'युद्ध अभ्यास 2026' में स्काईस्ट्राइकर ने किया सटीक हमला
'युद्ध अभ्यास 2026' के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में SkyStriker Loitering Munition ने कामयाबी से सटीक हमला किया। इसने असल ऑपरेशनल माहौल में तय लक्ष्यों का पता लगाने, उन पर कार्रवाई करने और सटीक निशाना लगाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
मॉडर्न वॉरफेयर में बढ़ रही है Unmanned Systems की भूमिका
इस कार्रवाई ने आधुनिक युद्ध में स्वदेशी रक्षा तकनीक, सटीक असर और बिना पायलट वाले सिस्टम यानी Unmanned Systems की बढ़ती भूमिका को दिखाया। यह तब और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब सेनाएं ड्रोन-आधारित युद्धक्षेत्रों और लगातार कॉम्पलेक्स होते मल्टी-डोमेन काइनेटिक ऑपरेशन्स के हिसाब से खुद को ढाल रही हैं।
क्या है स्काईस्ट्राइकर?
बता दें कि स्काईस्ट्राइकर एक ऑटोनॉमस लोइटरिंग म्यूनिशन है, जिसे अक्सर सुसाइड या Kamikaze ड्रोन कहते हैं। ये ड्रोन बेंगलुरु में अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज और इजरायल की एल्बिट सिस्टम्स के बीच स्ट्रैटेजिक जॉइंट वेंचर के जरिए आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया है।
स्काईस्ट्राइकर की खास बात
SkyStriker, ऑपरेशन सिंदूर के वक्त सीमा पार पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने को लेकर काफी चर्चा में रहा था। SkyStriker की स्ट्राइक रेंज 100 किलोमीटर तक है। खास बात ये है कि SkyStriker हमला करने से पहले सटीक लोकेशन का पता लगाने के खातिर टारगेट एरिया के ऊपर 2 से 3 घंटे तक मंडराने में भी सक्षम है। SkyStriker अपने साथ 5 से 10 किलोग्राम का वॉरहेड ले जा सकता है।
हाल में अपाचे ने भी की थी पिन पॉइंट मार
इससे पहले, भारत-अमेरिका की फौज के युद्ध अभ्यास का एक और वीडियो सामने आया था, उसमें अपाचे, आसमान से जमीन पर पिन पॉइंट मार करते हुए नजर आया था। इन दिनों, भारत-अमेरिका 22वीं ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज कर रहे हैं। यह अभ्यास 15 सितंबर को शुरू हुई थी, जो 28 सितंबर तक चलेगी।
ये भी पढ़ें- भारतीय वायुसेना करने जा रही 17 दिन का युद्धाभ्यास, NOTAM जारी, घबराए पाकिस्तान ने बुलाई आपात बैठक, निगरानी बढ़ाई
Latest India News