नई दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े जबरन वसूली मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई है। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही आज अदालत में पेश नहीं हुई हैं। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी कर 6 नवंबर को नोरा फतेही को गवाही के लिए पेश होने को कहा है। अब 6 नवंबर को अगली सुनवाई होगी।
क्या है पूरा मामला?
6 नवंबर को अब नोरा फतेही को अभियोजन पक्ष की तरफ से गवाही के लिए राऊज एवेन्यू कोर्ट मे पेश होना होगा। नोरा फतेही के वकील ने आज पेशी से छूट मांगी, कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कोर्ट को हल्के में नहीं ले सकते।
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि नोरा फतेही आज कोर्ट आ रही हैं या नहीं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि 22 अक्टूबर को ही नोटिस सर्व हो गया था, मेल ,व्हाट्सएप के ज़रिए, कॉल भी किया लेकिन नोरा फतेही की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
नोरा फतेही को आज अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में राउज़ एवेन्यू कोर्ट मे पेश होना था। नोरा फतेही को मामले में तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में सरकारी गवाह बनाया गया है। पिछली सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को आज कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।
कॉपी अपडेट हो रही है...
Latest India News