1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी और RSS पर अपमानजनक कार्टून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी, जानिए पूरा मामला

PM मोदी और RSS पर अपमानजनक कार्टून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी, जानिए पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के कथित तौर पर अपमानजनक कार्टून को लेकर टिप्पणी की है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से देश का सौहार्द खराब होता है।

सुप्रीम कोर्ट- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कथित तौर पर अपमानजनक कार्टून बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक कार्टूनिस्ट की अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान, न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने कार्टूनिस्ट के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और समाज में सौहार्द बिगड़ने पर चिंता जताई। मामले की सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी गई।

"आप ये सब क्यों करते हैं?"

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने कहा, "आपने इन लोगों का रवैया देखा है। इनमें कोई संवेदनशीलता नहीं है। जस्टिस धूलिया ने कहा कि आप ये सब क्यों करते हैं?

"कार्टून खराब या घटिय हो, लेकिन..." 

कार्टूनिस्ट का प्रतिनिधित्व कर रहीं अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने दलील दी कि भले ही कार्टून खराब या घटिय हो, लेकिन क्या ये अपराध है? उन्होंने कहा, "ये आपत्तिजनक हो सकता है, लेकिन ये अपराध नहीं है। मैं सिर्फ कानून के पक्ष में हूं, मैं किसी चीज को सही ठहराने की कोशिश नहीं कर रही।"

"देश का सौहार्द खराब होता है"

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "ऐसे लोगों की वजह से देश का सौहार्द खराब होता है।" पीठ ने कहा, "बाद में कहते हैं कि माफी मांगते हैं केस खत्म कर दो। हम आज कुछ नहीं कर रहे, जो चाहते हैं वो करते हैं ये ठीक नहीं।" अदालत ने कार्टूनिस्ट को तत्काल कोई राहत नहीं दी। सुनवाई के दौरान कार्टूनिस्ट के वकील ने बताया कि उनके मुवक्किल आपत्तिजनक कार्टून हटाने के लिए तैयार हैं। मामले की अगली सुनवाई अब मंगलवार को होगी।

ये भी पढ़ें-

छांगुर का ISI कनेक्शन आया सामने, देश में फैलाया था धर्मांतरण का जाल, 3000 अनुयायी थे एक्टिव

ED दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, पेट्रो-केमिकल से जुड़े घोटाले पर हो रही है पूछताछ

Latest India News