1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु के शहरी क्षेत्रों में 'मुख्यमंत्री नाश्ता योजना' का विस्तार, 20 लाख बच्चों को मिलेगा लाभ

तमिलनाडु के शहरी क्षेत्रों में 'मुख्यमंत्री नाश्ता योजना' का विस्तार, 20 लाख बच्चों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का पहला चरण 15 सितंबर को मदुरै में शुरू किया था और अब इस विस्तार के साथ योजना का पांचवां चरण शुरू हो गया है, जिससे 2,429 विद्यालयों के 3.06 लाख अतिरिक्त बच्चों को लाभ मिलेगा।

bhagwant mann and mk stalin- India TV Hindi
Image Source : X- @MKSTALIN भगवंत मान और स्टालिन ने बच्चों को भोजन परोसा।

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) सरकार की प्रमुख पहल ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ का मंगलवार को राज्य के शहरी क्षेत्रों में विस्तार किया। स्टालिन ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ यहां ‘सेंट जोसेफ प्राइमरी स्कूल’ में बच्चों को भोजन परोसा और योजना के विस्तार की औपचारिक शुरुआत की। स्टालिन और मान ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

3.06 लाख अतिरिक्त बच्चों को मिलेगा लाभ 

इस विस्तार के साथ योजना का पांचवां चरण शुरू हो गया है, जिससे 2,429 विद्यालयों के 3.06 लाख अतिरिक्त बच्चों को लाभ मिलेगा। योजना के विस्तार के बाद अब राज्य में कुल 20.59 लाख बच्चे ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ से लाभान्वित होंगे।

Image Source : x- @mkstalinभगवंत मान और एमके स्टालिन।

मेन्यू में क्या-क्या?

सरकारी प्रवक्ता पी. अमुधा ने सोमवार को बताया था कि एक केंद्रीकृत रसोई में नाश्ता साफ-सुथरे तरीके से तैयार करने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव अमुधा ने कहा, ‘‘तैयार किए गए पोंगल, खिचड़ी या उपमा जैसे व्यंजनों और साथ में परोसे जाने वाले दाल व सांभर को वैन के जरिए संबंधित स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा।”

Image Source : x- @mkstalinभगवंत मान और स्टालिन ने बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन।

पहली से 5वीं तक के छात्रों के लिए निःशुल्क नाश्ता योजना

मुख्यमंत्री ने 6 मई 2022 को विधानसभा में घोषणा की थी कि पहली कक्षा से पांचवीं तक के छात्रों के लिए निःशुल्क नाश्ता योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने इस योजना का पहला चरण 15 सितंबर को मदुरै में शुरू किया था। स्टालिन ने रविवार को कहा था, “जस्टिस पार्टी के दिनों से लेकर द्रविड़ मॉडल सरकार तक, हम बच्चों को भोजन प्रदान करते आए हैं और उन्हें शिक्षा उपलब्ध कराते हैं। यह सिर्फ भोजन नहीं है, बल्कि बच्चों के विकास के लिए एक मजबूत आधार है।” (भाषा इनपुट्स के साथ)

Latest India News