1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दो सरकारी बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, सड़क पर बिछी लाशें, 8 महिलाओं समेत 11 यात्रियों की मौके पर मौत

दो सरकारी बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर, सड़क पर बिछी लाशें, 8 महिलाओं समेत 11 यात्रियों की मौके पर मौत

सड़क हादसे का मंजर देख सभी की रूह कांप गई। दोनों ही सरकारी बसें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल यात्री बसों की खिड़की और सामने वाले शीशे से कूदते हुए नजर आए।

दो सरकारी बसों में भिड़ंत- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दो सरकारी बसों में भिड़ंत

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को दो सरकारी बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, इनमें से 8 महिलाएं भी शामिल हैं। 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बस से कूदे यात्री

हादसे के बाद सड़क पर ही लाशें बिछ गईं। दुर्घटनास्थल पर चीख-पुकार मचती रही। घायल यात्री क्षतिग्रस्त बस की खिड़की और सामने वाले शीशे से कूदते हुए नजर आए। मंजर देख हर कोई दहशत में आ गया। आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दी गई। 

मरने वालों में 8 महिलाएं और 1 बच्चा भी शामिल

इस सड़क हादसे की जानकारी देते हुए जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बताया कि यह दुर्घटना कराईकुडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई। 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतकों में 8 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। 

20 से अधिक लोग हुए घायल

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि यह आमने-सामने की टक्कर थी, कारण स्पष्ट नहीं है, हम इसकी जांच कर रहे हैं। (PTI के इनपुट के साथ)

Latest India News