1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु में भीषण दुर्घटना, हादसे में 10 पर्यटकों की मौत; गाड़ी में सवार थे 20 यात्री

तमिलनाडु में भीषण दुर्घटना, हादसे में 10 पर्यटकों की मौत; गाड़ी में सवार थे 20 यात्री

तमिलनाडु के कोयंबटूर में भीषण हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में 10 पर्यटकों की जान चली गई। इस गाड़ी में सवार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

तमिलनाडु में भीषण...- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा हो गया है।

Valparai Accident: तमिलनाडु के वालपारई में भीषण वैन दुर्घटना हो गई है। इस घटना में 10 पर्यटकों की मौत हो गई है। केरल में रजिस्टर्ड यह टूरिस्ट गाड़ी वालपारई-पोल्लाची सड़क पर 13वें हेयरपिन मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि दुर्घटना के समय गाड़ी में 20 यात्री सवार थे।

शार्प टर्न पर गाड़ी हुई हादसे का शिकार

बता दें कि कोयंबटूर जिले के वालपारई में ये घटना हुई है। इसमें एक टूरिस्ट गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार 10 लोगों की जान चली गई। रोड पर शार्प टर्न होने के कारण गाड़ी नीचे लुढ़क गई और एक्सीडेंट हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वलपराई-पोल्लाची घाट रोड पर गाड़ी बेकाबू हो गई और 13वें मोड़ से फिसलते हुए 9वें मोड़ तक नीचे चली गई।

मलप्पुरम के रहने वाले थे वैन में सवार पर्यटक

इस हादसे में वैन बहुत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वैन में जो लोग सवार थे, वे सभी केरल के मलप्पुरम से आए थे। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि वे एक ही फैमिली के मेंबर थे या दोस्त अथवा परिचित थे।

अस्पताल में भर्ती कराए गए जख्मी टूरिस्ट

पुलिस के मुताबिक, घायलों को पास के अस्पताल में उचित इलाज के लिए एडमिट कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले की जांच जारी है। मृतकों और घायलों के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें इसकी सूचना पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

हादसे में उड़े वैन के परखच्चे

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत-बचाव कार्य की शुरुआत हुई। इस हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। टूरिस्ट के शव सड़क पर गिरे पड़े नजर आए थे।

ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता की हत्या के केस में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को उम्रकैद, 16 अन्य दोषियों को भी मिली कड़ी सजा

Latest India News