A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक पर आया रेप पीड़िता की मां का बयान, कहा- 'मैं सरकार से गुजारिश करती हूं कि...'

कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक पर आया रेप पीड़िता की मां का बयान, कहा- 'मैं सरकार से गुजारिश करती हूं कि...'

उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने रेप मामले में कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक लगा दी है। इस फैसले पर अब पीड़िता की मां ने भी बयान दिया है।

Unnao Rape Case Kuldeep Sengar bail stayed - India TV Hindi
Image Source : PTI कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक। (फाइल फोटो)

नाबालिग से रेप के दोषी और पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उन्नाव रेप केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ्ते बाद मामले की अगली सुनवाई तय की है। कोर्ट ने पीड़िता को अलग से पिटीशन डालने का ऑफर दिया है और न्याय के लिए मदद देने की पेशकश की है। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने 2017 में एक नाबालिग लड़की के साथ उन्नाव बलात्कार मामले में कुलदीप सिंह सेंगर की आजीवन कारावास की सजा पर रोक लगा दी थी। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर पीड़ित पक्ष और उनके समर्थकों ने राहत जताई है। अब इसे लेकर पीड़िता की मां का बयान भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या का है।

क्या बोली पीड़िता की मां?

उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर SC के रोक लगाने के बाद, पीड़िता की मां ने कहा, "मैं इस फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहती हूं। सुप्रीम कोर्ट ने मेरे साथ इंसाफ किया है। मेरे परिवार को सुरक्षा चाहिए। हमारे वकीलों को सुरक्षा चाहिए। मैं सरकार से गुजारिश करती हूं कि हम सबको सुरक्षित रखें। मैं हमेशा कहती थी कि मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। हाई कोर्ट के दोनों जजों ने हमारे साथ नाइंसाफी की। उन्होंने हाई कोर्ट पर से मेरा भरोसा तोड़ दिया..."

कुलदीप सेंगर की बेटी का भी आया बयान

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा- "हम आज मामले के मेरिट पर बहस भी शुरू नहीं कर सके, कि उसने (पीड़िता) कई बार अपना बयान बदला है, तीन बार समय बदला है, दोपहर 2 बजे से शुरू होकर, शाम 6 बजे और फिर अंत में रात 8 बजे। एम्स मेडिकल बोर्ड की जांच के अनुसार वह 18 साल से अधिक की थी। मैं पिछले 8 वर्षों से न्याय के लिए लड़ रही हूं, लेकिन शायद मेरे और मेरे परिवार के दुखों का कोई मतलब नहीं है। हमसे हमारी गरिमा, हमारी गरिमा छीन ली गई है, यहां तक ​​कि सुनवाई का हमारा मौलिक अधिकार भी। मैं अभी भी न्याय की उम्मीद करती हूं।"

ये भी पढ़ें- उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, हाई कोर्ट के जमानत के फैसले पर लगी रोक

उन्नाव रेप केस: पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत, लेकिन नहीं आ पाएंगे जेल से बाहर

Latest India News